हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब दुनियाभर में बजेगा Hanuman Ansh का डंका, नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स से हुआ इतना कलेक्शन

Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब दुनियाभर में रिलीज की जा रही है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को प्री-सेल्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

विज्ञापन
फिल्म 'हनुमान अंश' का नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स से हुआ इतना कलेक्शन. image credit- film trailer

Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो कमाल का कलेक्शन कर देती हैं. फिल्म ‘हनुमान अंश’ का इन दिनों ऐसा ही हाल है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. अब ये फिल्म दुनियाभर में 11 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. इस बीच अब फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स से अच्छा कलेक्शन कर लिया है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कितनी कमाई कर चुकी है?

नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स कलेक्शन

रिपोर्ट्स की मानें तो नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने रिलीज से पहले ही 95 लाख रुपये की कमाई कर ली है. जी हां, दुनियाभर में रिलीज से पहले ही नॉर्थ अमेरिका में इसकी 1,00,000 डॉलर (95 लाख) की प्री-सेल हो चुकी है, जो फिल्म की कमाई की ओर एक शानदार इशारा कर रही है.

फिल्म को अच्छा एडवांस रिस्पॉन्स

नॉर्थ अमेरिका से मिले अच्छे एडवांस रिस्पॉन्स ने नीम करौली बाबा बायोपिक की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज से पहले इसके लिए उत्साह और बढ़ा दिया है. हालांकि, अब देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म की विदेशों में कितनी कमाई होती है, जिसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

35वें दिन का भारतीय कलेक्शन

लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ एक ऐसी फिल्म है, जिस पर पहले किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन अब ये फिल्म साल की सबसे असाधारण थिएट्रिकल सक्सेस स्टोरीज में से एक बन गई है, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है. वहीं, अगर फिल्म के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 35वें दिन खबर लिखे जाने तक 10.00 करोड़ रुपये कमाए हैं.

फिल्म का टोटल कलेक्शन

फिल्म की 35वें दिन की कमाई का ये आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि अभी इसमें देर रात के शोज का कलेक्शन शामिल नहीं है. इसी के साथ अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 163.13 करोड़ रुपये हो गया है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी.

विज्ञापन

फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी

बता दें कि ये वीक इस फिल्म का पांचवां हफ्ता था और सिर्फ इस वीक में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. गौरतलब है कि 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, पहले हफ्ते में इसने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे और इसके बाद दूसरे हफ्ता और भी कमजोर रहा, जिसमें इसने 40 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली.

यह भी पढ़ें- 45 साल पहले आई वो फिल्म, जिसने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, लीड एक्ट्रेस पर उठे सवाल, तो दिन-रात एक कर हीरोइन ने रचा था इतिहास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola