हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hanuman Ansh के बाद अब इस संत की कहानी पेश करेंगे मेकर्स, पोस्टर के साथ किया ऐलान

RamBola: नीम करौली बाबा की लाइफ पर बेस्ड फिल्म ‘हनुमान अंश’ बनाने वाले मेकर्स ने अब अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का क्या नाम है और ये किस पर बेस्ड होने वाली है?

विज्ञापन
फिल्म 'हनुमान अंश' के मेकर्स ने किया अगली फिल्म का ऐलान. image credit- INSTAGRAM (mahaveerjainfilms / hanumanansh )

RamBola: नीम करौली बाबा की लाइफ पर बेस्ड फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है और शानदार कलेक्शन कर रही है. इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने लोगों को एक और बड़ा तोहफा दे दिया है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि इस अपकमिंग फिल्म का क्या नाम है और ये किस पर आधारित होने वाली है?

अगली फिल्म का ऐलान

दरअसल, फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अगली फिल्म की घोषणा की है. इस अपकमिंग फिल्म का नाम ‘राम बोला’ होगा, जिसका निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ही करेंगे. साथ ही फिल्म की कहानी भी विशाल की ही होगी. इस फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस करेंगे और इसकी कहानी महान संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी.

फिल्म का क्या नाम?

फिल्म के मेकर्स ने महावीर जैन फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में फिल्म ‘राम बोला’ का एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिस पर बड़ा-सा ‘राम बोला’ लिखा है. फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा गया है. इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

किस संत की कहानी होगी अगली फिल्म?

मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि बप्पा के आशीर्वाद से इस शुभ दिन पर विनम्रता और कृतज्ञता के साथ हम आपके सामने प्रस्तुत करते हैं गोस्वामी तुलसीदास की अमर कथा “रामबोला”, विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित, महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह द्वारा निर्मित, महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत.

कौन थे गोस्वामी तुलसीदास?

वहीं, अगर गोस्वामी तुलसीदास की बात करें तो उनका स्थान प्रचीन भारतीय साहित्य में सबसे प्रभावशाली संत और कवियों में गिना जाता है. वो मुख्य रूप से रामायण के अवधी अनुवाद रामचरितमानस के लिए जाने जाते हैं, जो उत्तर भारत की सबसे महत्वपूर्ण भक्ति रचनाओं में से एक है. भगवान राम के प्रति उनके समर्पण और भक्ति को एक असाधारण उदाहरण के रूप में देखा जाता है.

विज्ञापन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बारे में

इसी के साथ अगर फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बारे में बात करें तो ‘हनुमान अंश’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. फिल्म को शुरू में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म को लोगों ने बेहद प्यार दिया और इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला है.

फिल्म का केलक्शन

बता दें कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 38 दिनों में भारत में लगभग 214.63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में कुल लगभग 268.05 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- लंदन कॉन्सर्ट से दिलजीत दोसांझ ने किया ऐलान, बताया भारत में कहां और कब होगा अलग शो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola