विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह मूवी इन दिनों दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. मूवी को रिलीज हुए 36 दिन बीत चुके हैं, तो वहीं मूवी ने भी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन इसी बीच मूवी की ओटीटी राइट्स को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि मूवी की 100 करोड़ रुपये में ओटीटी डील मिल गई है.
यह भी पढ़ें: ‘सलमान सर को भी पता चलने दो…’, दबंग खान की प्रोडक्शन कंपनी पर भड़के अमाल मलिक; जानें क्या है पूरा मामला
‘हनुमान अंश’ की 100 करोड़ में हुई ओटीटी डील?
लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इस मूवी को लेकर चल रहे अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. दरअसल, प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है. ये सब सिर्फ एक अफवाह हैं. इन बातों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता है कि कौन क्या ऑफर मिल रहा है या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म क्या ऑफर दे रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मूवी को थिएटर्स में ही देखें और इस मूवी की तारीफ करें और उसे पसंद कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दर्शक ही मेरी मूवी का प्रचार कर रहे हैं, यह भी मैने सुना है. यह सब सिर्फ नीम करोली बाबा का चमत्कार है. प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने यह भी साफ कर दिया है कि मूवी को लेकर अभी तक टीम ने कोई भी ओटीटी प्लान फाइनल नहीं किया है. इतना ही नहीं इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज करने से पहले सभी टीमें मिलकर फैसला लेंगी और सही समय आने पर इस बात की भी जानकारी दी जाएगी. प्रोड्यूसर ने यह भी साफ कर दिया है कि अभी हमारे पास किसी तरह को कोई ओटीटी डील के लिए ऑफर नहीं आया है. आप लोग इस मूवी को थिएटर में ही देखें. क्योंकि हमें नहीं पता की यह मूवी ओटीटी पर कब दस्तक देगी.
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मां के घर चोरी, लाखों की ज्वेलरी गायब, पुलिस ने नौकरानी को किया गिरफ्तार
‘हनुमान अंश’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?
सेैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए थे. इस मूवी ने तीन हफ्तों में 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को रिलीज हुए अब तक 37 दिन हो चुके हैं. इस मूवी ने खबर लिखे जाने तक 37वें दिन 10.73 कमा डाले हैं. फिल्म ने 37 दिनों में 184.36 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, तो वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 217.82 करोड़ छाप डाले हैं.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines