Hanuman Ansh Box Office Collection Day 56: ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 56 दिन हो गए हैं. अभी भी फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार करोड़ों की कमाई कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ये फिल्म इस साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी तक ऑडियंस के दिलों में बस गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 56वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19% रही. वहीं शोज की बात करें तो 56वें दिन फिल्म के शोज 4,345 रहे. 8वें हफ्ते में फिल्म ने 29.20 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 317.38 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 374.86 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 414.06 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
फिल्म ने कितनी गुणा की कमाई?
बता दें ये फिल्म महज 2 करोड़ में बनी है और बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ पार कर लिए हैं. वहीं इस फिल्म ने अपने बजट से 200 गुणा ज्यादा कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. नीम करोली बाबा की लाइफ पर बनी इस फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. फैंस को शोभिनव सत्या की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. वहीं शोभिनव सत्या के साथ-साथ फिल्म में पूर्णिमा तिवारी और चंदन के आनंद भी लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘द वन’ की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की ‘द पैराडाइज’ का भी कैसा हाल?
2 महीने से सिनेमाघरों में छाई फिल्म
‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. वहीं अब फिल्म को लगभग 2 महीने पूरे हो गए हैं और अभी तक फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने भी कहा था कि जिस तरीके से फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, उससे लग रहा है कि ये फिल्म 100 दिन सिनेमाघरों में बनी रहेगी. हालांकि आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ रिलीज हो चुकी है और अब हनुमान अंश की कमाई पर भी असर देखने को मिल सकता है.
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
24 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
54 mins ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
17 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
18 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines