Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collection: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की काफी तारीफ की जा रही है. वहीं दोनों फिल्मों की कमाई में लगातार करोड़ों का कलेक्शन देखने को मिल रहा है. ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के कलेक्शन ने दोनों ही फिल्मों के मेकर्स को मालामाल कर दिया है. इसके साथ ही दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट को भी ऑडियंस से खूब प्यार मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितनी कमाई की है.
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘हनुमान अंश’ ने 34वें दिन भी करोड़ों का कारोबार किया है. फिल्म ने 34वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 35% रही. वहीं शोज की बात करें तो 34वें दिन फिल्म के शोज 7,810 रहे. लगातार फिल्म की कमाई में करोड़ों का उछाल देखने को मिल रहा है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में अब तक 153.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 180.95 करोड़ हो गया है.
यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh के पार्ट 2 में नजर आएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा! प्रोड्यूसर का क्या कहना?
‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन
वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बात करें तो फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.8% रही. वहीं फिल्म के शोज 10,705 रहे. भारत में अब तक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 137.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 164.43 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 193.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie ने 6वें दिन किया इतना कलेक्शन, Toxic का 15वें दिन कैसा हाल?
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस फिल्म में ‘मिर्जापुर’ सीरीज के सितारे ही नजर आए हैं. इनमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और रसिका दुग्गल जैसे सितारे शामिल हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में कुछ नए सितारों की भी एंट्री देखने को मिली है. इनमें मोहित मलिक, सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे सितारे शामिल हैं. वहीं ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्य ने लीड रोल निभाया है. इनके साथ फिल्म में चंदन के आनंद भी मुख्य भूमिका में हैं.
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines