Hanuman Ansh Box Office: थिएटर्स में इन दिनों कई सारी फिल्में देखी जा रही है, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपना कब्जा जमा लिया है. इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की मूवी ‘आवारापन 2’ और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नाम शामिल है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. लेकिन इन दिनों मूवीज के बीच एक ऐसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, जिसमें कोई बड़ा स्टार भी मौजूद नहीं है. लेकिन इस मूवी ने अपने बजट से 21 गुना ज्यादा कमाई कर ली है.
अब आपके मन में भी इस फिल्म का नाम जानने की इच्छा काफी ज्यादा बढ़ गई होगी. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं. इस फिल्म ने कमाई के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘हनुमान अंश’ फिल्म की. इस मूवी को संत बाबा नीम करौली के जीवन पर तैयार किया गया है.
यह भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिल रहे दर्शक! ‘द ओडिसी’ ने फिर छीन लिए शोज
‘हनुमान अंश’ ने 25वें दिन कितने नोट छापे?
आपको बता दें कि ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी में आपको कोई भी बड़ा कलाकार नजर नहीं आने वाला है, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को अपनी कहानी से आकर्षित कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं 0.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ‘हनुमान अंश’ ने तीसरे वीक में काफी शानदार 10.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जिसके बाद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ी हुई नजर आ रही है. मूवी को रिलीज हुए आज 25 दिन हो चुके हैं और हनुमान अंश ने 25वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: रविवार को 200 करोड़ के पार पहुंची यश की ‘टॉक्सिक’, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने कितने का किया था कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 25 दिनों में 42.48 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म ग्रॉस कलेक्शन में 50.11 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. इस फिल्म को बनाने में लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. हनुमान अंश फिल्म ने अपने बजट से 21 गुना ज्यादा की कमाई कर डाली है. रिपोर्ट्स की माने, तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को बनाने में लगभग 125 करोड़ से 140 करोड़ रुपये तक खर्च किए गए थे. वहीं इस इस मूवी ने अपने बजट से 10 गुना ज्यादा का कलेक्शन किया था. रणवीर सिंह की फिल्म ने 1,149.30 करोड़ रुपये छापे थे.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
50 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
58 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines