Hansika Motwani Wedding: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) जल्द ही अपने फैंस का दिल तोड़ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, वो अपने बिजनेसमैन ब्रॉयफ्रेंड सोहेल काथुरिया (Sohail Kathuria) के साथ शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी 4 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में होगी।
ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि ये कपल अपनी शादी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेंगे, जिसके लिए दो ओटीटी प्लेटफॉर्म से बातचीत भी शुरू हो गई है। बता दें कि ये सोहेल की दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने रिंकी नाम की लड़की के साथ गोवा में शादी की थी। खबरों के मुताबिक रिंकी और हंसिका आपस में दोस्त हैं और हंसिका अपने होने वाले पति की पहली शादी में बतौर मेहमान शामिल भी हुई थीं।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: नॉमिनेशन से बचने के लिए टीना और शालीन के बीच हुई तकरार? जानें क्या बोले यूर्जस
एक्ट्रेस का ड्रीम वेडिंग प्रपोजल
हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शादी के प्रपोजल वाली तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके ब्रॉयफ्रेंड सोहेल काथुरिया काफी फिल्मी स्टाइल में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। सोहेल ने पैरिस के एफिल टॉवर के सामने कैंडल और फुलों से बने एक सर्कल में धुटनों के बल बैठकर हंसिका को शादी के लिए प्रपोज किया।
एक दूसरे का थामे तस्वीर में जोड़ी के चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान भी है। अपने ब्रॉयफ्रेंड को इस अंदाज में देख हर लड़की हां बोल देगी, जैसे हंसिका ने हां कहा है। एक्ट्रेस ने इस दौरान बेहद खूबसूरत-सी ड्रेस पहन रखी है, वहीं उनके मंगेतर ब्लैक कलर के सूट-पैंट में नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – Sapna Choudhary Latest Video: सुनसान सड़क पर अकेली थिरकती दिखीं सपना चौधरी, यूजर्स ने किया रिएक्ट
फैंस का रिएक्शन
एक्ट्रेस ने इस खास मौके की चार तस्वीरें साझा की है, जिसमें उनके कुछ खास दोस्त भी नजर आ रहे हैं। हंसिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- ‘ Now&Forever।’ एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘ओह वाह!! बधाई मेरे प्रिय.. आपको शुभकामनाएं।’ दूसरे ने कहा- ‘तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं, लव।’ एक अन्य ने कमेंट किया- ‘आप दोनों को बहुत बहुत बधाई।’
कहां कैसे होगी शादी
रिपोट्स के मुताबिक, दिन में सारा समारोह होगा। बता दें, 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। इसके बाद 4 दिसंबर को शाम को फेरों के साथ शादी होगी। रिसेप्शन के बजाय रात में कैसिनो-थीम वाली आफ्टर-पार्टी होगी।
हंसिका मोटवानी का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार यूआर जमील द्वारा निर्देशित ‘महा’ में देखा गया था। ये उनकी 50वीं फिल्म थी। इसके बाद, उसके पास आधी की पार्टनर, माई नेम इज श्रुति समेत कुछ और फिल्में पाइपलाइन में हैं। अभिनेत्री एम राजेश द्वारा निर्देशित MY3 के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
14 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
18 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines