Hansika Motwani Latest News: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसीका मोटवानी एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. खबरों के अनुसार, हंसिका और उनके पति सोहेल कथूरिया के बीच तलाक हो गया है. इन दोनों की शादी दिसंबर, 2022 में हुई थी. शादी के 4 साल बाद कपल एक दूसरे से अलग हो गए. मुंबई बांद्रा फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया है.
यह भी पढ़ें: ‘रिश्तों में नहीं मिली खुशी…’, करीना संग शादी के बाद बदली सैफ की जिंदगी; सालों बाद किया खुलासा
पेरिस में किया था प्रपोज
हंसिका के पति सोहेल ने शादी से पहले पेरिस में एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट में एक बेहद शाही समारोह में दोनों ने शादी की थी. उनकी शादी की पूरी झलकियां ‘हंसिका लव शादी ड्रामा’ नामक वेब सीरीज के जरिए भी दिखाई गई थीं.
क्यों आई रिश्ते में दरार?
हंसिका मोटवानी के वकील Adnan Shaikh के मुताबिक, दोनों के बीच तालमेल की कमी थी. साथ ही अलग अलग करियर होने की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गई. बता दें कि हंसिका या सोहेल में से अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर रिश्ते के टूटने का खुलासा नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी साथ में तस्वीरों का कम होना इस अलगाव की ओर इशारा कर रहा था.
यह भी पढ़ें: 6 साल की उम्र में शुरू किया करियर, 18 में जीता नेशनल अवॉर्ड; 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी है ये
सोहेल की पहली शादी और विवाद
हंसिका और सोहेल का रिश्ता शुरुआत से ही विवादों में रहा था. क्योंकि यह सोहेल कथूरिया की यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली पत्नी रिंकी बजाज, हंसिका की काफी अच्छी दोस्त थीं. जब हंसिका और सोहेल की शादी की खबर आई, तो अभिनेत्री पर अपनी सहेली का घर तोड़ने के आरोप भी लगे थे, जिसे हंसिका ने सिरे से नकार दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘पिछले 2 साल अच्छे नहीं रहे…’, गोविंदा-सुनीता आहूजा की तलाक की खबरों पर बेटी टीना ने तोड़ी
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
48 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines