हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हार्मोनल इंजेक्शन लेने की अफवाहों पर छलका Hansika Motwani का दर्द, बोलीं- इन सभी बातों ने मुझे...

विज्ञापन
Hansika Motwani

Hansika Motwani: हंसिका मोटमानी इन दिनों चर्चा का विषय का बनी हुई है। बीते कुछ टाइम से हंसिका पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने हार्मोन के इंजेक्शन को लिया है, जिसके चलते एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई है।

इस बीच अब हंसिका ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि कैसे इन अफवाहों की वजह से उनकी मां पर गहरा असर हुआ है। चलिए जान लेते हैं हंसिका मोटमानी ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav ने अपनी शादी में मेहमानों को दिया खास तोहफा, Sania Mirza ने पोस्ट कर दिखाया

विज्ञापन

हार्मोनल इंजेक्शन लेने की अफवाहों पर बोलीं Hansika Motwani 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हंसिका मोटमानी ने बताया है कि कैसे हार्मोन के इंजेक्शन लेने की अफवाहों ने असर किया है। एक्ट्रेस ने इक बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि भले ही उन्हें इस तरह की बातों से कोई मतलब नहीं और उन्हें इसकी कोई परवाह भी नहीं, लेकिन इन सभी बातों ने उनकी मां को बहुत ठेस पहुंचाई है।

मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी- हंसिका 

इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे याद भी नहीं है कि मैं इससे परेशान भी हुई थी। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि अगर आप मेरे बारे में बात कर रहे हैं तो मैं सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हूं।

विज्ञापन

मेरी मां को इससे ठेस पहुंची है- हंसिका 

हंसिका ने आगे कहा कि हां इससे मेरी मां को जरुर ठेस पहुंची है। वो इस घटना को चाह कर भी नहीं भूल पा पही है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भले ही सोशल मीडिया आपको सबकुछ कहने की आजादी दे रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता कि आप कुछ भी कहें। अगर आप किसी के बारे में कुछ भी कहते हैं, तो इसका असर उस इंसान के साथ-साथ उसके परिवार पर भी होता है।

साल 2003 में फिल्म ‘हवा’ में किया था काम

बता दें कि साल 2003 में हंसिका ने तब्बू की फिल्म ‘हवा’ में काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने साशा का रोल प्ले किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कोई मिल गया’ में भी नजर आई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola