Parineeti-Raghav ने अपनी शादी में मेहमानों को दिया बेहद खास तोहफा, Sania Mirza ने लोगों को दिखाया

Sania Mirza

Sania Mirza

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी के फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर आए तो वायरल हो गए।

विज्ञापन

परी और राघव की शादी में फिल्म, राजनीति के साथ ही खेल जगत के भी तमाम सितारे शामिल हुए। एक्ट्रेस की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शामिल हुईं, जिन्होंने शादी की फोटोज को शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने शेयर किया पोस्ट

हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने एक पोस्ट में परिणीति और राघव की शादी में मेहमानों को दिए स्पेशल गिफ्ट को भी शेयर किया है। चलिए जान लेते हैं कि कपल की शादी में आए मेहमानों को क्या स्पेशल गिफ्ट दिया गया।

Sania Mirza share post

Sania Mirza share post

विज्ञापन

गिफ्ट पर लिखा स्पेशल नोट

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर परी और राघव की शादी की लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है। फोटोज में देखा जा सकता है कि शादी में आए मेहमानों को स्पेशल रूमाल दिया गया, जिसमें स्पेशल नोट भी लिखा था। ये संदेश किसी का भी दिल को छू जाएगा। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज को शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि ‘सितंबर डंप’। वहीं, अब फैंस सानिया के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Sania Mirza share post

Sania Mirza share post

विज्ञापन

बहन के साथ भी सानिया ने शेयर की फोटो

सानिया ने जो तस्वीरें शेयर की है, इन्हीं के बीच में उन्होंने अपनी बहन अनम के साथ उदयपुर के होटल में मिरर सेल्फी लेती फोटो को भी शेयर किया है। साथ ही एक फोटो में सानिया मिर्जा हाथ में कागज का पंखा और फूलों वाला एक पिंक मग पकड़े हुए नजर आ रही है। इस फोटो में एक सफेद रूमाल भी नजर आ रहा है, जिसपर गेस्ट के लिए खास मैसेज भी लिखा है। इस मैसेज में क्या हमारी शादी के कारण आपके आंसू बह रहे हैं तो इसे गायब करने के लिए इस रूमाल का उपयोग करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ