इन दिनों पाकिस्तानी एक्टर के चार शादियों वाले बयान को लेकर काफी विवाद चल रहा है। जब से एक्टर दानिश ने इस्लाम में 4 शादियों के अधिकार होने की बात कही है, तब से सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। कई लोग एक्टर को उनके बयान के लिए ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के एक और एक्टर हमजा अली का बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस्लाम में 4 शादियां करने के अधिकार पर बात की है। हमजा अली का ये बयान वाकई में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक्टर दानिश को कई लोगों ने टॉक्सिक बता दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
दानिश तैमूर ने क्या कहा?
पाकिस्तानी अभिनेता दानिश तैमूर हाल ही में अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लाम में पुरुषों को चार शादियां करने की इजाजत है और ये अधिकार उनसे कोई नहीं छीन सकता। हालांकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि वो अपनी पत्नी के प्रति प्रेम और सम्मान के कारण ऐसा नहीं कर रहे हैं।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और इसी बीच पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बासी का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस्लाम में शादियों के बारे में बात की है।
हमजा अली अब्बासी का वीडियो वायरल
पाकिस्तानी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का एक प्रमुख नाम हमजा अली अब्बासी ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में इस्लाम में चार शादियों के प्रावधान पर अपने विचार शेयर किए थे। उन्होंने कहा था कि कुरान में चार शादियों की अनुमति विशेष परिस्थितियों में दी गई है, जैसे युद्ध के बाद जब अनाथ औरतें समाज में बिना सहारे के रह जाती थीं। ऐसे में अल्लाह ने कहा कि इन अनाथों का ख्याल रखें और अगर संभव हो तो उनकी माताओं से विवाह करें।
हमजा ने ये भी बताया है कि अल्लाह ने पुरुषों को आदेश दिया है कि अगर वो एक से ज्यादा विवाह करते हैं, तो सभी पत्नियों के साथ न्याय करना जरूरी है। अगर उन्हें लगता है कि वो न्याय नहीं कर पाएंगे, तो सिर्फ एक ही शादी करें। उन्होंने ये भी बताया कि उस समय अरब समाज में अनगिनत शादियों का प्रचलन था, जिसे सीमित करने के लिए अल्लाह ने ज्यादातर चार शादियों की सीमा निर्धारित की, लेकिन एक विवाह को ही सर्वोत्तम माना।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
हमजा अली अब्बासी के इस वीडियो के फिर से सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी सराहना की और दानिश तैमूर की आलोचना की। कई यूजर्स ने हमजा की बात की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कुरान की आयतों को सही संदर्भ में समझाया है। कुछ ने कहा कि हमजा जैसे व्यक्तित्व ही सच्चे मर्द हैं, न कि दानिश तैमूर जैसे लोग।
यह भी पढ़ें: क्या खतरों के खिलाड़ी 15 में स्टंट करेंगी टीवी की दो बहुएं? एक हसीना तो पर्दे पर नागिन भी बन चुकी
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines