हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

YouTube पर आते ही छाया Haiwaan का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज का चला जादू

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) का टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है. यह गाना दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. यह मूवी तीन दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.

विज्ञापन
Haiwaan का नया गाना हुआ रिलीज (PIC- Zee Music Company. Youtube)

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मूवी ‘हैवान’ (Haiwaan) का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी को रिलीज होने में महज 3 दिनों का समय बचा है. लेकिन मेकर्स ने इसी बीच मूवी का टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

‘हैवान’ (Haiwaan) मूवी का टाइटल सॉन्ग बीते दिन यानी 7 सितंबर को जारी किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. मूवी के टाइटल ट्रैक सॉन्ग के बोल हैं, ‘मैं तो नहीं ‘हैवान’ (Main Toh Nahin Haiwaan) है. मूवी का यह गाना रिलीज हुए 24 घंटे हो चुके हैं और यह गाना यूट्यूब पर छा गया है. यह गाना 2 मिनट 49 सेकंड का है. खबर लिखे जाने तक इस मूवी को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं गाने पर हजारों लाइक्स भी आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: कैसे हुआ था मीना कुमारी और धर्मेंद्र का ब्रेकअप? ही-मैन के एटीट्यूड से टूटा ‘ट्रेजडी क्वीन’ का दिल!

विज्ञापन

कब रिलीज हुआ ‘हैवान’ का गाना?

‘हैवान’ मूवी का टाइटल सॉन्ग 7 सितंबर को रिलीज किया गया है. इस गाने में सैफ अली खान, अक्षय कुमार, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम किरदार में नजर आए हैं, तो वहीं गाने में अक्षय का मॉन्स्टर लुक देखने को मिला है, जिसे लोगों पसंद कर रहे हैं. मल्टीस्टारर फिल्म हैवान का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. वहीं इस मूवी को केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है.

आपको बता दें कि ‘हैवान’ का यह गाना प्रीतम ने तैयार किया है साथ ही म्यूजिक डायरेक्ट भी किया है. वहीं इस गाने के बोल को कुमार ने लिखा है और इसकी आवाज राघव चैतन्य बने हैं. राघव की आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. इस गाने को 2 मिनट 49 सेकंड के रन टाइम के साथ रिलीज किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की आवाज का दुनिया में बजा डंका, हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी गाए यादगार गीत

कब रिलीज होगी ‘हैवान’ फिल्म?

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की मल्टीस्टार फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का एक्टर के फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि यह मूवी साल 2016 में रिलीज हुई मोहनलाल की मूवी ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. लेकिन 10 साल बाद इस मूवी को हिंदी में तैयार किया जा रहा है, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. हैवान फिल्म में खिलाड़ी कुमार ने खलनायक और सैफ हीरो की भूमिका में नजर आ रहे हैं.  प्रियदर्शन की इस मूवी को CBFC की ओर से UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है. वहीं इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट का है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola