Haiwaan Box Office Collection: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की लेटेस्ट फिल्म ‘हैवान’ चर्चाओं में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल बुरा ही होता जा रहा है. वीकेंड पर करोड़ों की कमाई करने वाली ये फिल्म अब लाखों में सिमटकर रह गई है. लगातार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की काफी तारीफ की जा रही है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान को स्क्रीन पर साथ देखना फैंस को काफी एंटरटेनिंग लग रहा है. वहीं फिल्म की कहानी को भी सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘हैवान’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 55 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 2,956 रहे. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं अब छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि अपकमिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie जल्द करेगी 200 करोड़ क्लब में एंट्री, Hanuman Ansh ने भी कमाए इतने करोड़
‘हैवान’ का अब तक का कलेक्शन
भारत में अब तक अक्षय कुमार की ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9.30 करोड़ का ही कलेक्शन किया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.11 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 14.36 करोड़ की कमाई कर ली है. पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई की शुरुआत थोड़ी धीमी हो रही है, लेकिन जल्द ही ये आंकड़ा बढ़ता दिखाई दे सकता है. हालांकि फिल्म की कहानी पर हर कोई प्यार ही लुटा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie के गाने को लेकर हुए विवाद पर आया सेंसर बोर्ड का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
फिल्म की स्टारकास्ट
‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को फैंस 18 साल बाद स्क्रीन पर देख रहे हैं. इससे पहले दोनों को साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था. ‘टशन’ के बाद दोनों सितारों को अब 18 साल बाद ‘हैवान’ में साथ देखा जा रहा है. वहीं दोनों सितारों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में इन दोनों सितारों के साथ-साथ बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव और असरानी मुख्य भूमिका में हैं. इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में साउथ स्टार मोहनलाल का भी कैमियो है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines