Haiwaan Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 ही दिनों में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को सालों बाद ऑडियंस स्क्रीन पर देख रही है. चलिए आपको फिल्म की अब तक की कमाई के बारे में डिटेल में बताते हैं.
‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘हैवान’ की दूसरे दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 14% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 5,759 रहे. पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन कम कलेक्शन किया. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 5 लाख घटते देखे गए.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के आगे फीकी पड़ी पंकज त्रिपाठी ‘मिर्जापुर द मूवी’, जानें दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ने 2 दिनों में अब तक भारत में 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 6.60 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 8.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ती दिख सकती है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है और ये ही वजह है कि फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर आया अपडेट? जानें कब थिएटर्स में आएगी फिल्म
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें सैफ अली खान और अक्षय कुमार को साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए 18 साल बाद देखा गया गया है. इससे पहले दोनों साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए थे. वहीं अब 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन दोनों सितारों को स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर दोनों सितारों की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म में इन दोनों सितारों के साथ-साथ बमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव, असरानी और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं. इन सभी सितारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है और ये ही वजह है कि फिल्म पर ऑडियंस प्यार लुटा रही है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines