Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म ने मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाईबॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ आज यानी 5 जून को थिएटर्स में रिलीज कर दी गई है. इस मूवी में वरुण धवन को साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अहम किरदार निभाया है. मूवी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही वरुण के फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म के गाने पहले ही काफी ज्यादा फेमस हो चुके हैं. यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है.
यह भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज होते ही नंबर-1 बनी ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, हर सीन में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट
5 साल बाद वरुण और डेविड धवन का हुआ रीयूनियन
आपको बता दें कि 5 साल के लंबे इंतजार के बाद वरुण धवन और डेविड धवन एक साथ काम किया है. उन्होंने आखिरी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ साल 2020 में रिलीज की गई थी. वहीं साल 2017 में ‘जुड़वा 2’ फिल्म रिलीज हुई थी. हालांकि, अब एक बार फिर वरुण धवन और डेविड धवन की जोड़ी ने एक बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी बनाई है, जो इन दिनों दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन को साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, मनीष पॉल और राकेश बेदी ने अहम किरदार निभाया है.
यह भी पढ़ें: Netflix पर लौटा 3 साल पुरानी डरावनी फिल्म का खौफ, टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में किया कब्जा
‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म ने पहले दिन 5.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी में आपको भर-भरकर कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. फिल्म के किरदार को काफी स्टाइलिश दिखाने की कोशिश की गई है, जिसके लिए डिजाइनर कपड़े और विदेशी लोकेशन का इस्तेमाल किया गया है. अगर आपको कॉमेडी ड्रामा फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने का प्लान बना सकते हैं.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines