वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस फिल्म के कई गानों को रीमेक किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है. इस फिल्म का गाना चुनरी-चुनरी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. हालांकि, वहीं कुछ लोग यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इस गाने का पुराना वर्जन ज्यादा शानदार है. फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आ रही है. दरअसल, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही मूवी को लेकर काफी बज बना हुआ था.
यह भी पढ़ें: थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में, हर कहानी में मिलेगा बड़ा सरप्राइज; देखें लिस्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन
हालांकि, जब यह फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो यह बज सच साबित हुआ. यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हुई है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं मूवी ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये छापे थे. आज यानी 07 जून 2026 को फिल्म रिलीज हुए तीन दिनों का समय हो चुका है. फिल्म ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 7.84 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. फिल्म ने अब तक कुल कलेक्शन 22.59 करोड़ रुपये का किया है. इस मूवी के साथ वरुण धवन और डेविड धवन ने 5 साल लंबा ब्रेक तोड़ा है.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म का डायरेक्टर कौन है?
आपको बता दें कि फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है. इससे पहले वरुण के साथ उनकी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ ओटीटी पर रिलीज की गई था. साल 2020 में वरुण धवन और डेविड धवन की जोड़ी ने साल 2017 में फिल्म ‘जुड़वा 2’ से लोगों को एंटरटेन किया था. इतनी ही नहीं यह मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. वहीं साल 2014 में वरुण धवन की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरा था. अगर आपको कॉमेडी रोमांस वाली फिल्मे पसंद है, तो आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का प्लान बना सकते हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
33 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines