Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Bandar Box Office Collection: वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दोनों फिल्मों का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है. वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल की ‘बंदर’ की कमाई पहले दिन थोड़ी धीमी देखने को मिली. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘बंदर’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार बॉबी देओल की ‘बंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ 50 लाख की ही कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 1,365 रहे. बॉबी देओल की फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 60 लाख ही हुआ. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. सोशल मीडिया पर बॉबी देओल की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ओपनिंग कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर वरुण धवन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. रात 9 बजे तक फिल्म ने 5.36 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन देर रात फिल्म की कमाई में 2.14 करोड़ का उछाल देखने को मिला, जिसके बाद ये कलेक्शन 7.50 करोड़ हो गया. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ रहा और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 11 करोड़ की ओपनिंग की. आंकड़ों के हिसाब से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने ‘बंदर’ से ज्यादा कमाई की है.
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. वहीं दूसरी ओर ‘बंदर’ में लीड रोल में बॉबी देओल नजर आ रहे हैं. बॉबी देओल के साथ-साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी राज बी शेट्टी, सबा आजाद और जितेंद्र जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
30 mins ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 hrs ago'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
8 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
9 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
9 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
11 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
11 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines