Gurucharan Singh: अभिनेता गुरुचरण सिंह अचानक से कहीं गायब हो गए थे और फिर 25 दिनों बाद अचानक से वापस भी आ गए। गुरुचरण सिंह का गायब होना किसी को भी हजम नहीं हुआ और पुलिस ने भी उनकी खोज शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। हालांकि एक महीने के करीब तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ खुद ही वापस आ गए। अपने गायब होने पर गुरुचरण सिंह ने कहा कि वो धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वहीं, अब तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए इस पर बात की है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर ने जाहिर की खुशी
दरअसल, तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने गुरुचरण सिंह को वापस घर आने पर बधाई दी है। उन्होंने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘सोढ़ी’ के घर वापस आने पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं बहुत खुश हूं कि वो अपने घर वापस आ गए हैं। गुरुचरण को लेकर हर कोई बहुत चिंता कर रहा था, लेकिन अब वो वापस आ गए हैं, तो हर कोई चैन की सांस ले रहा है।
मैं उन्हें फोन कर रहा हूं
इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं कुछ ज्यादा नहीं जानता, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि सोढ़ी के परिवार को उनका बेटा वापस मिल गया है। हालांकि ‘सोढ़ी’ के दिमाग में क्या चल रहा है ये तो वहीं जानते हैं उसे हम नहीं समझ सकते। हम तो महसूस भी नहीं कर सकते कि उन्हें कैसा लग रहा होगा। प्रोड्यूसर ने कहा कि मैं उनसे बात करने के लिए बेकरार हूं, इसलिए उन्हें फोन भी कर रहा हूं, लेकिन सोढ़ी का फोन नहीं लग रहा है।
पुलिस ने मुझसे भी पूछताछ की
मैं जल्द से जल्द उनसे बात करना चाहता हूं। पुलिस पूछताछ पर उन्होंने कहा कि जब पुलिस पूछताछ के लिए सेट पर आई थी, तब मैं यहां नहीं था, लेकिन हर किसी ने इसमें सहयोग किया था। हालांकि बाद मैं पुलिस ने मुझसे भी सवाल जवाब किए थे, लेकिन मैंने बता दिया था कि सोढ़ी से उनकी कोई बात नहीं हुई है।
खुद ही वापस आ गए गुरुचरण सिंह
बता दें कि 22 अप्रैल से सोढ़ी गायब थे और उनके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन सोढ़ी का कुछ पता नहीं लगा और फिर 17 अप्रैल को गुरुचरण सिंह खुद ही वापस अपने घर दिल्ली लौट आए। अभिनेता के वापस आने से फैंस बेहद खुश हैं और उनका परिवार भी अपने बच्चे को वापस पाकर खुशी से फूला नहीं समा रहा है।
यह भी पढ़ें- Heeramandi ही नहीं रियल लाइफ में भी टूट चुका है ‘ताजदार’ का दिल, Taha Shah बोले- She Broke My Heart
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines