---विज्ञापन---

Heeramandi ही नहीं रियल लाइफ में भी टूट चुका है ‘ताजदार’ का दिल, Taha Shah बोले- She Broke My Heart

Taha Shah Badussha, Heeramandi: अभिनेता ताहा शाह बदुश्शा इन दिनों हर दिल पर राज कर रहे हैं। अब हर कोई ये भी जानना चाहता है कि क्या ताहा रिलेशनशिप में हैं, तो लड़कियों परेशान नहीं हों क्योंकि इसका जवाब ताहा ने खुद ही दे दिया है। आइए जानते हैं कि ताहा ने इस पर क्या कहा है?

---विज्ञापन---

Taha Shah Badussha, Heeramandi: संयज लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से चर्चा में आए ‘ताजदार’ यानी अभिनेता ताहा शाह बदुश्शा ‘नेशनल क्रश’ बन चुके हैं। आज हर कोई एक्टर के बारे में चर्चा करता नजर आ रहा है। इन दिनों ताहा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में हैं। एक्टर ने फ्रांस से अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो इस टाइम इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ‘हीरामंडी’ में ताहा का दिल टूटता है, लेकिन सिर्फ इस सीरीज में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी ताहा का दिल टूटा है। अरे भई ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद ताहा का कहना है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ताहा ने क्या कहा?

रिलेशनशिप पर बोले ताहा

हाल ही में bollywoodbubble को दिए एक इंटरव्यू में ताहा ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स पर बात की। इस दौरान जब ताहा से पूछा गया कि क्या आप सिंगल है, तो इसके जवाब में ताहा ने कहा कि हां, हां मैं सिंगल हूं। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं लास्ट ईयर रिलेशनशिप में था, लेकिन उसने मेरा दिल तोड़ दिया। अब भई ताहा ने इतना बड़ा खुलासा किया है, तो लड़कियों के लिए तो ये किसी लॉटरी से कम नहीं है। जी हां, इस पोस्ट पर लडकियों के बेशुमार कमेंट्स आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)

---विज्ञापन---

फीमेल फैंस हुई क्रेजी

एक यूजर ने लिखा कि थैंक गॉड। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि वो मेरा है। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि अरे उनकी स्माइल। एक अन्य ने लिखा कि ताहा मैं आपका दिल नहीं तोड़ना चाहती थी। एक और यूजर ने लिखा कि वो बहुत कूल हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि जबसे ताहा ‘नेशनल क्रश’ बने हैं, तबसे लड़कियों का दिल उनके लिए धड़क रहा है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

---विज्ञापन---

जब ताहा को देख छलके फैंस के आंसू

हाल का एक किस्सा खुद ताहा ने रिवील भी किया। दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में जब एक लड़कियों के ग्रुप ने ताहा को देखा, तो उन्हें देख वो चिल्लाने लगी और उन्होंने ‘ताजदार’, ‘ताजदार’, ‘ताजदार’ बोलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि जब वो ताहा से मिली तो उनकी आंखों में आंसू भी थे। इस सब पर ताहा बहुत हैरान भी थे, क्योंकि ऐसा रिएक्शन उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taha Shah Badussha (@taahashah)

---विज्ञापन---

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से शेयर की फोटोज

बता दें कि ‘हीरामंडी’ में ताहा शाह ने ‘ताजदार बलूच’ का किरदार निभाया है। इस सीरीज में ताहा ने बेहद कमाल का काम किया है। आज हर तरफ ताहा की चर्चा हो रही है और सभी उनके काम को सराहा रहे हैं। बता दें कि हाल में एक्टर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से अपनी लेटेस्ट फोटोज भी शेयर की हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- अपने ही पोते को अपना नहीं पाए थे N. T. Rama Rao, बहू को भी घर से दिया था निकाल, फिर क्यों दे दिया सुपरस्टार को अपना ही नाम?

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

---विज्ञापन---

First published on: May 20, 2024 08:44 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola