Gurucharan Singh missing case: तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ यानी अभिनेता गुरुचरण सिंह वापस आ गए हैं। जी हां, ‘सोढ़ी’ 25 दिन बाद वापस लौटे हैं। इतने दिनों तक गायब रहने के बाद फाइनली की अब घर वापसी हो गई है। गुरुचरण सिंह से पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें एक्टर ने कहा कि वो दुनिया से अलग धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पूछताछ में गुरुचरण सिंह ने बताया कि इस यात्रा के दौरान अमृतसर, लुधियाना और कई शहरों के गुरुद्वारों में रहे। इस दौरान उन्हें लगा कि अब उन्हें घर लौट जाना चाहिए और फिर वो वापस अपने घर आ गए हैं।
पुलिस कर रही थी तलाश
बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही वापस अपने घर आए। गुरुचरण सिंह को लेकर उनके परिवार वाले और फैंस बहुत परेशान थे। जब ‘सोढ़ी’ का कुछ पता नहीं लगा तो उनकी फैमिली ने पुलिस में केस दर्ज कराया और पुलिस ने जांच शुरू की। दिल्ली पुलिस ने इस केस में कई खुलासे किए, लेकिन एक्टर का पता नहीं लग सका और पुलिस के लिए एक्टर का पता लगाना एक बड़ी चुनौती बन गया था, लेकिन अब ‘सोढ़ी’ 25 दिन बाद खुद ही वापस आ गए हैं।
पुलिस ने किए कई खुलासे
बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया कि एक्टर जल्द ही शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने ये भा कहा कि ‘सोढ़ी’ आर्थिक तंगी से परेशान थे और उन्होंने गायब होने से पहले एटीएम से पैसे भी निकाले थे। इसके साथ ही पुलिस की जांच में पाया गया कि एक्टर दो फोन यूज कर रहे थे और 25 से ज्यादा ईमेल भी उन्होंने यूज किए। साथ ही एक्टर की हेल्थ भी कुछ ठीक नहीं थी।
वापस लौटे गुरुचरण सिंह
हालांकि अब एक्टर 25 दिन बाद वापस अपने घर आ गए हैं और उनके घर वापस आने से उनके परिवारवाले और फैंस बेहद खुश हो गए हैं। बता दें कि जब एक्टर गायब थे, तो फैंस को डर था कि एक्टर सही सलामत हो और अब वो अपने घर एकदम ठीक-ठाक वापस आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- Rohit Shetty ने सबके सामने खोली ‘नवाब की बेटी’ की पोल, बताया सेट पर कैसी हरकतें करती हैं Sara Ali Khan?
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
7 mins agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे दिग्गज अभिनेता
9 mins agoNana Patekar Net Worth: 27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर, जानें
10 mins agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
30 mins agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
33 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
15 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines