Gurucharan Singh Missing Case: टीवी के पॉपलुर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘सोढ़ी’ 22 अप्रैल से गायब हैं। अब तक गुरुचरण सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। जी हां, पुलिस बेहद बारिकी से मामले की जांच कर रही है, लेकिन गुरुचरण का कोई अता-पता नहीं। अब इस केस में एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए आपको बताते हैं…
शो के कलाकारों से पुलिस करेगी पूछताछ
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अब दिल्ली पुलिस ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों से इस बारे में पूछताछ करेगी। जी हां, पुलिस इस केस की जांच में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती और ‘सोढ़ी’ के दोस्तों और फैमिली वालों से भी पूछताछ कर रही हैं, लेकिन कोई कड़ी छूट ना जाए और एक्टर की मानसिक हालत के बारे में जानने के लिए अब पुलिस कलाकारों से भी सवाल करेगी। इससे पुलिस को जांच में मदद मिल सकती है। साथ ही अगर कुछ ऐसा है, जो छूट रहा है उसका भी पता चल सकेगा।
दिल्ली से मुंबई भेजी गई एक टीम
इतना ही नहीं बल्कि इस केस में जांच के लिए एक टीम दिल्ली से मुंबई भी भेजी गई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरुचरण कई चीजों का सामना कर रहे थे। जैसे वो आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, जल्द शादी करने वाले थे। इतना ही नहीं बल्कि ये भी सामने आया है कि कुछ दिन से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वो हाई बीपी की समस्या से गुजर रहे थे। साथ ही वो खाना भी ढंग से नहीं खा रहे थे।
22 अप्रैल से गायब हैं ‘सोढ़ी’
बता दें कि 22 अप्रैल से गुरुचरण गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि अभी तक सोढ़ी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। एक्टर के चाहने वाले परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। साथ ही सभी दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द ही अपने घर वापस आ जाए।
यह भी पढ़ें- अंडा या ऑमलेट… इस बार क्या पहनने वाली हैं Urfi Javed? लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई खलबली
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines