अंडा या ऑमलेट... इस बार क्या पहनने वाली हैं Urfi Javed? लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई खलबली

Urfi Javed: उर्फी जावेद चर्चा में है। इस बार उर्फी अंडा या ऑमलेट… से बनी कोई ड्रेस पहन सकती हैं, जिसका हिंट खुद फैशन दीवा ने दिया है। जैसे ही लोगों को ये हिंट मिला तो यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि इस बार उर्फी अंडा या ऑमलेट… कुछ ऐसा ही पहनने वाली हैं।

Urfi Javed

instagram

विज्ञापन

Urfi Javed: फैशन दीवा उर्फी जावेद अक्सर अपने नए फैशन से लोगों का दिमाग हिला देती हैं। उर्फी की नई ड्रेस कई बार लोगों को बेहद पसंद आती है, तो कई बार लोग उनके फैशन को समझ ही नहीं आते हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उर्फी कुछ ना कुछ नया धमाका जरूर करने वाली हैं। जी हां, फैशन दीवा के लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ा दी है।

लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उर्फी ने एक अंडे से भरी हुई अंडा ट्रे की फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि Guess who, सोशल मीडिया पर जैसे ही फैशन दीवा का ये पोस्ट सामने आया, तो छा गया। हर कोई उर्फी के पोस्ट पर रिएक्ट करने लगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने लिखा कि मैं आपकी नई क्रिएटिविटी देखने के लिए बेकरार हूं। दूसरे ने कमेंट किया कि न्यू ड्रेस अलर्ट। तीसरे ने लिखा कि कुछ तो नया आने वाला है। एक और यूजर ने कहा कि अंडा या ऑमलेट की ड्रेस, अब क्या करने वाली हो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर उर्फी के पोस्ट पर कर रहे हैं।

Urfi Javed

Urfi Javed

विज्ञापन

समांथा ने की तारीफ

बता दें कि हाल ही में उर्फी ने एक मेजिकल ड्रेस पहनी थी, जिससे देखकर हर किसी ने उनकी तारीफ की। यूजर्स और फैंस ही नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने भी फैशन दीवा की तारीफों के पुल बांधे। समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने उर्फी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ब्यूटीफुल। उर्फी जावेद का फैशन हमेशा ही अलग होता है। हालांकि कई बार उन्हें इसके लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन फैशन दीवा तो फैशन दीवा है। उर्फी कभी पीछे नहीं हटती हैं और कुछ ना कुछ अलग करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ