हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tera Ki Khayal Song: रिलीज हुआ मलाइका और गुरु रंधावा का म्यूजिक वीडियो, 'तेरा की ख्याल' को देखकर बढ़ी फैंस की धड़कनें

विज्ञापन
Tera Ki Khayal Song

Tera Ki Khayal Song: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फिटनेस का हर कोई दिवाना है। साथ ही मलाइका अपने लुक्स को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती है।

इस बीच अब मलाइका और सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का म्यूजिक वीडियो तेरा की ख्याल (Tera Ki Khayal) लॉन्च हो चुका है। इस वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी किलर अदाओं से मचाई खलबली

बता दें कि इस गाने में मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अवतार में स्टेज पर अपने डांस करते हुए नजर आ रही हैं। मलाइका का डांस बेहद शानदार है और आग लगा रहा है। ‘तेरा की ख्याल’ के वीडियो में मलाइका ने अपनी किलर अदाओं से फैंस के दिलों में खलबली-सी मचा दी है।

विज्ञापन
और पढ़िए – Brahmastra Part 2-3 Release Date Announced: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट 2-3, अयान मुखर्जी ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंस

‘तेरा की ख्याल’ ने लॉन्च होते ही बढ़ाया इंटरनेट का पारा

साथ ही इस गाने में पहले मलाइका ब्लैक ड्रेस में दिखती हैं और फिर सेकंड हाफ में मलाइका सिल्वर शिमरी ड्रेस नजर आती है, जिसमें वो बेहद किलर नजर आती है। साथ ही जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ, तो इसने इंटरनेट पर तहलका मचाते हुए इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

‘तेरा की ख्याल’ को गुरु रंधावा ने दी अपनी आवाज

वहीं, मलाइका के साथ ‘तेरा की ख्याल’ वीडियो सॉन्ग में गुरु रंधावा भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने को गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है और और रॉयल मान के साथ मिलकर इसके लिरिक्स भी लिखे हैं। इसके साथ ही इस गाने का म्यूजिक Sanjoy ने तैयार किया है और निर्देशन बोस्को लेस्ली मार्टिस ने किया है।

विज्ञापन
और पढ़िए – Dasara Box Office Collection Day 5: नानी की ‘दसरा’ को बड़ा झटका, 5वें दिन फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट

अपने डांस से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती है मलाइका

बता दें कि मलाइका हमेशा ही अपने डांस को लेकर पहले नंबर पर आती हैं और अपने डांस मूव्स से फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देती है। वहीं, मलाइका ने ‘छैय्या छैय्या’, ‘गुड़ नाल इश्क मिठा’, ‘माही वे’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’, ‘अनारकली डिस्को चली’, ‘पांडे जी सीटी’ जैसे गाने में शानदार परफॉर्मेंस दी है। बताते चलें कि बीते साल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ‘मूविंग इन विद मलाइका’ शो से ओटीटी पर डेब्यू किया था।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola