Guru Randhawa Video Viral: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण इन दिनों सुर्खियों में हैं। उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फीमेल फैन को किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के इंटरनेट पर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर माहौल गर्म हो गया और उदित नारायण को ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि, उदित नारायण ने खुद इस पर रिएक्ट किया और कहा कि उन्हें कोई अफसोस नहीं है। इस बीच अब एक और सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि ये वीडियो किसका है?
सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा का वीडियो वायरल
दरअसल, जब भी कुछ विवाद होता है, तो ऐसा जरूर होता है कि उसके जैसी दूसरी पुरानी घटनाएं भी चर्चा में आती हैं। जिस सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा हैं। जी हां, गुरु रंधावा के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फीमेल फैन, गुरु रंधावा को किस कर रही है, लेकिन गुरु रंधावा ने इसके बाद जो रिएक्शन दिया वो सच में काबिले-ए-तारीफ है।
गुरु ने क्या किया? जो हो रही तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही फीमेल फैन गुरु को किस करती है, तो गुरु फैन से दूरी बना लेते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले फैन ने सिंगर को गिफ्ट दिया और फिर उनके साथ सेल्फी भी ली, लेकिन जैसे ही किस करने के लिए आगे बढ़ी, तो गुरु हैरान रह गए और उन्होंने अपने कदम पीछे कर लिए। इसी बात को लेकर अब सभी गुरु की तारीफ कर रहे हैं।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि गुरु ने दिल जीत लिया। दूसरे यूजर ने कहा कि गुरु पीछे हट गए। तीसरे यूजर ने कहा कि गुरु के लिए दिल से सम्मान। चौथे यूजर ने कहा कि गुरु ही ऐसा कर सकते हैं। इस तरह के कमेंट्स करके सभी गुरु की तारीफ किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उदित नारायण फीमेल फैन को किस करने को लेकर ट्रोल हो रहे हैं, लेकिन उदित ने इसे ‘फैंस की दीवानगी’ का हवाला दिया और खुद का बचाव कर लिया।
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant का Baba Ramdev पर फूटा गुस्सा, Mamta Kulkarni के सपोर्ट में आई ड्रामा क्वीन
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines