Guru Dutt Special News: एक ऐसा एक्टर जिसने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, वो न सिर्फ अच्छे एक्टर थे बल्कि फिल्म मेकर, डायरेक्टर भी थे। इसके अलावा वो कोरियोग्राफी में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस स्टार अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम पाया। छोटी उम्र में बड़ा नाम और रुतबा पाने वाले इस कलाकार ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। क्या आपको पता है कि अगर वो जिंदा होते तो 2025 में पूरे 100 साल के हो जाते। आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। आइए जान लेते हैं ऐसे दिग्गज स्टार के बारे में…
बतौर कोरियोग्राफर की करियर की शुरुआत
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो हैं गुरुदत्त (Guru Dutt), जिनका असली नाम वसंत पादुकोण था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऐसा गदर मचाया कि हर तरफ वो छा गए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी। उन्होंने साल 1946 में प्रभात स्टूडियो की एक फिल्म ‘हम एक हैं’ से बतौर कोरियोग्राफर फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी गुरुदत्त ने फिल्म ‘प्यासा’ से बतौर लेखक अपनी पहचान बनाई, इसके बाद साल 1951 में आई फिल्म ‘बाजी’ से वो फिल्म निर्देशक बन छाए।
यह भी पढ़ें: श्रुतिका-चाहत के बाद अब ये 2 कंटेस्टेंट हो सकते हैं बेघर? फिनाले में ये होंगे टॉप 5 घरवाले
गीता दत्त से की शादी
गुरुदत्त का दिल फिल्म प्यासा के दौरान गीता दत्त पर आ गया। दोनों ने 26 मई 1953 को बहुत सिंपल तरीके से शादी की। शुरुआत में तो सब ठीक चल रहा था, फिर गुरुदत्त की लाइफ में आईं वहीदा रहमान जिनकी वजह से गीता और गुरुदत्त के रिश्तों में दरार आ गई। दोनों का शादी का रिश्ता सिर्फ नाम का रह गया था।
सिर्फ 39 की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा
गुरुदत्त ने जितनी जल्दी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया, उतनी ही जल्दी वो दुनिया को अलविदा कह गए। जी हां, सिर्फ एक्टर का जन्म 9 जुलाई 1925 को हुआ था और 10 अक्टूबर 1964 को महज 39 साल की उम्र में एक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। अभिनेता की मौत के पीछे भी कई धारणाएं हैं, कोई कहता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी तो कोई कहता है कि उनकी मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई थी। लेकिन आज तक ये सही तौर पर पता नहीं चल पाया है कि आखिर सच क्या है? अगर गुरुदत्त की छोटी उम्र में मौत नहीं हुई होती तो आज ऐसे दिग्गज अभिनेता 100 साल के होते।
यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss 18 के विनर बनेंगे Rajat Dalal! विवियन-करणवीर के सामने खुद Salman Khan ने दिया हिंट
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
17 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines