श्रुतिका-चाहत के बाद अब ये 2 कंटेस्टेंट हो सकते हैं बेघर? फिनाले में ये होंगे टॉप 5 घरवाले

Bigg Boss 18 Mid Week Eviction: बिग बॉस 18 में से श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडेय के बाद दो और इविक्शन होने वाले हैं, जिसके बाद शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल जाएंगे।

Bigg Boss 18 Mid Week Eviction

Bigg Boss 18 Mid Week Eviction

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Mid Week Eviction: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है। इससे पहले ही मिड-वीक इविक्शन में श्रुतिका अर्जुन घर से बाहर हो गई हैं। वहीं अब वीकेंड का वार में चाहत पांडेय का इविक्शन होने वाला है। ऐसे में अब घर में 7 कंटेस्टेंट बचे जिनमें से 2 और बाहर होंगे तभी शो को टॉप 5 मिलेंगे। सोशल मीडिया पर जनता के वोट और घर में कंट्रीब्यूशन के आधार पर जान लेते हैं कि कौन दो हैं जो घर से बेघर हो सकते हैं।

ये दो कंटेस्टेंट हो सकते हैं इविक्ट

बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले दो कंटेस्टेंट और इविक्ट होंगे और टॉप 5 ही फिनाले तक जाएंगे। जिन दो कंटेस्टेंट के बाहर जाने के कयास लगाए जा रहे हैं वो हैं शिल्पा शिरोडकर और ईशा सिंह। ये हम जनता के वोट के आधार पर और उनके घर में कंट्रीब्यूशन के आधार पर कह रहे हैं। अब देखिए इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, विवियन डीसेना और चुम दरांग का नाम है लेकिन ईशा और शिल्पा बाहर हैं। वहीं घर में भी उनके लिए कहा जाता है कि ईशा अविनाश की वजह से घर में हैं तो शिल्पा सिर्फ फेम की वजह से।

विज्ञापन

ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं टॉप 5

19 जनवरी को फिनाले है, जिसमें विनर के नाम का पता चल जाएगा। अगर शिल्पा शिरोडकर और ईशा सिंह भी चाहत पांडे के बाद बाद इविक्ट हो जाते हैं तो शो को टॉप 5 मिल जाएंगे। बिग बॉस के फैन पेज BiggBoss24x7 के पोस्ट की मानें तो मिड-वीक में एक इविक्शन हो जाएगा। वहीं वीकेंड का वार में भी एक का जाना तो तय है। ऐसे में शो को अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, करणवीर मेहरा, चुम दरांग और विवियन डीसेना के रूप में टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल जाएंगे।

विज्ञापन

करणवीर मेहरा सलमान के निशाने पर

हालांकि करणवीर मेहरा का टॉप 5 में जाना तय है, और उन्होंने खुद वीकेंड का वार में भी कहा था कि उन्हें भरोसा है कि वो फिनाले में होंगे। लेकिन सलमान खान के निशाने पर वो लगातार बने हुए हैं। टिकट टू फिनाले टास्क की वजह से करणवीर को सलमान ने जमकर खरी खोटी सुनाई और उनके गेम को एक्सपोज भी किया। सलमान ने कहा कि करण घर में नैरेटिव सेट करते हैं, हालांकि करणवीर ने इससे इनकार किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ