Gurdas Maan Canada Tour Cancelled: भारत-कनाडा के बीच चल रहे विवाद से फिल्म और मनोरंजन जगत पर भी इसका असर पड़ रहा है। कनाडा बेस्ड सिंगर शुभ के इंडिया टूर केंसल होने के बाद अब पंजाब के स्टार सिंगर गुरदास मान ने कनाडा टूर रद्द कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने इस बारे में बयान जारी किया है।
प्रोडक्शन हाउस ने कहा- “दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक अशांति के मद्देनजर और अप्रत्याशित परिस्थितियों पर विचार करने के बाद कार्यक्रम को रद्द करना फिलहाल सबसे जिम्मेदार और आवश्यक कार्रवाई है।” प्रोडक्शन हाउस सोशल मीडिया के जरिए गुरदास मान का दौरा रद्द करने का ऐलान किया गया है। गुरदास मान ने अपना कनाडा दौरा टालने का फैसला करने के बाद फैंस से वादा किया कि सभी टिकटों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे। साथ ही जल्द नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
22 से 31 अक्टूबर के बीच तय था कार्यक्रम
दरअसल, गुरदास मान इस महीने 22 से 31 अक्टूबर के बीच कनाडा में परफॉर्म करने वाले थे। भारत पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद भारत-कनाडा के बीच रिश्ते खराब चल रहे हैं। इसे देखते हुए गुरदास मान ने फिलहाल टूर केंसल करना बेहतर समझा है। बता दें कि पंजाब के बाहर सिखों की एक बड़ी आबादी कनाडा में रहती है। कई पंजाबी रैपर्स कनाडा में रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Canada के खिलाफ भारत का कड़ा एक्शन, अल्टीमेटम दिया-40 राजनयिकों को वापस बुलाओ
कनाडा खालिस्तानी आतंकवादियों को देता है पनाह
गुरदास मान से पहले कनाडा के रैपर शुभनीत सिंह ने अपना शो रद्द होने के बाद कहा था कि भारत उनका भी देश है। उन्होंने कहा था कि पंजाब मेरे खून में है। आज मैं जो कुछ भी हूं, पंजाबी होने के कारण हूं। पंजाबियों को देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं है। इस बीच इंडो-कनाडाई रैपर एपी ढिल्लों भी ट्रेंड करने लगे। उन्होंने लोगों से नफरत नहीं, प्यार फैलाने की बात कही थी। दरअसल, भारत का कहना है कि कनाडा खालिस्तानी आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह मुहैया कराता है। इसके बारे में भारत ने कनाडा को कई बार सचेत किया था, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines