Gunratan Sadavarte Evicted From Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत के साथ ही घर में हंगामा शुरू हो गया है। इस सीजन में कई दिलचस्प कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं और सभी अपने-अपने तरीके से शो में कंटेंट दे रहे हैं। लड़ाई-झगड़ों के बीच बीबी हाउस में हाल ही में कंटेस्टेंट और मशहूर वकील गुणरत्न सदावर्ते का रौद्र रूप देखने को मिला जब उन्होंने शो में ऐसे दावे किए हैं जिसने लोगों को दंग कर दिया। अब शो से गुणरत्न को बाहर कर दिया गया है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। कुछ दिन पहले बिग बॉस तक को धमकाने वाले गुणरत्न को बीबी हाउस से आउट कर दिया गया है।
बिग बॉस के घर से बाहर हुए गुणरत्न
हाल ही में गुणरत्न को बिग बॉस 18 के घर से बाहर किया गया है जिसके पीछे का कारण उनका एक केस बताया जा रहा है। पेशे से वकील गुणरत्न के पास एक हाई प्रोफाइल केस के होने की बात कही जा रही है जिसकी वजह से उन्हें बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ा है। मेकर्स ने उनके केस के चलते उन्हें घर से बाहर आने की परमिशन दे दी है। जैसे ही केस को लेकर कुछ फैसला आएगा, गुणरत्न को भी फिर से घर में एंट्री मिल सकती है। हालांकि ये कौन सा केस है और किस बारे में है, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
क्यों भड़क गए थे गुणरत्न सदावर्ते?
हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों को तजिंदर और हेमा शर्मा को जेल से बाहर निकालने का विकल्प दिया था। इसके लिए उन्हें एक और कंटेस्टेंट का नाम चाहिए था जो जेल में रहे। ये फैसला लेने का जिम्मा टीवी एक्टर करणवीर मेहरा, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को दिया गया, जिन्होंने आपसी सहमति से गुणरत्न सदावर्ते का नाम चुना। ये सुनते ही वकील को गुस्सा आ गया और उन्होंने जेल जाने से साफ इनकार कर दिया, साथ ही बिग बॉस को अपने निर्णय पर दोबारा सोचने को कहा।
गुणरत्न ने जोर से कहा, ‘देखो, मैं नहीं जाऊंगा। मैं अभी शो से बाहर हो जाता हूं या नॉमिनेट हो जाता हूं, लेकिन मैं जेल नहीं जाऊंगा। ये सवाल टॉर्चर का नहीं, बल्कि मेरी भूमिका का है। हम कोर्ट में भी इसी तरह की भूमिका निभाते हैं। सरकार मुझसे डरती है। दाऊद इब्राहिम भी मुझसे डरता है। मैं जेल नहीं जाऊंगा।’
घर में मौजूद हैं ये कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 18’ के घर में फिलहाल विवियन डीसेना, शहजादा धामी, मुस्कान बामने, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, श्रुतिका अर्जुन, एलिस कौशिक, चुम दरांग, नायरा बनर्जी, अरफीन खान और उनकी पत्नी सारा अरफीन खान शामिल हैं। इस बार सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट कर रहे हैं। आप शो को कलर्स चैनल पर रात 10 बजे देख सकते हैं, जबकि वीकेंड का वार रात 9:30 बजे आता है। ये एपिसोड्स जियो सिनेमा पर भी उपलब्ध हैं, जहां आप 24 घंटे लाइव फुटेज भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: फिर दिखा Kajol का गुस्सैल रवैया, धोखा मिलने वाले सवाल पर बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
43 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines