फिर दिखा Kajol का गुस्सैल रवैया, धोखा मिलने वाले सवाल पर बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस

Kajol snaps at a journalist during Do Patti trailer Launch: ‘दो पत्ती’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान काजोल मीडिया के एक सवाल पर बुरी तरह से भड़क गईं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Kajol snaps at a journalist during Do Patti trailer Launch

Kajol snaps at a journalist during Do Patti trailer Launch

Kajol snaps at a journalist during Do Patti trailer Launch: ‘दो पत्ती’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस काजोल का एक बार फिर रौद्र रूप देखने को मिला। हाल फिलहाल में दूर्गा पूजा के पंडाल में अपने गुस्से को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं काजोल एक सवाल पर बुरी तरह से भड़क गईं। वैसे तो काजोल इवेंट पर काफी खुश नजर आ रही थीं लेकिन रिपोर्टर के एक सवाल ने उन्हें काफी परेशान कर दिया, जिसपर एक्ट्रेस ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया। क्या रहा पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

काजोल को आया गुस्सा

दरअसल मुंबई में काजोल अपनी आगामी फिल्म ‘दो पत्ती’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं। इवेंट पर काजोल के साथ कृति सेनन और शाहीर शेख भी नजर आए। तीनों एक्टर्स मीडिया से बातचीत कर रहे थे। न्यूज 18 की  रिपोर्ट के मुताबिक काजोल से रिपोर्टर ने जब पूछा कि क्या उन्होंने रियल लाइफ में किसी से धोखा खाया है। किसी ने उनसे झूठ बोला है, इस पर काजोल को गुस्सा आ गया।

विज्ञापन

रिपोर्टर के इस सवाल पर काजोल का पारा हाई हो गया। उन्होंने कहा कि इतना भी बेधड़क मत हो जाइए। अगर उन्होंने किसी से धोखा खाया भी है तो वो बहुत पर्सनल है। वो इतने पर्सनल सवाल का कोई जवाब नहीं देंगी। रिपोर्टर का सवाल काजोल को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने अपने तरीके से इस सवाल को टालते हुए कहा, ‘बेवकूफी मत करो। मैं व्यक्तिगत किस्से शेयर नहीं करने जा रही। अगर ये धोखा है, तो ये बहुत व्यक्तिगत है। जाहिर है मैं इसे शेयर नहीं करूंगी।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

माहौल गर्माते हुए देख कृति भी बीच में ही पड़ गईं। उन्होंने उल्टा रिपोर्टस से पूछ लिया कि क्या उन्होंने कभी धोखा खाया है। पत्रकार ने उत्तर दिया कि वह इस बारे में व्यक्तिगत रूप से बताना चाहेंगे।

विज्ञापन

कैसी है फिल्म की कहानी?

काजोल की फिल्म ‘दो पत्ती’ धोखे और झूठ के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में दो जुड़वा बहनें आपस में लड़ती हैं। ध्रुव यानी शहीर शेख से एक बहन को प्यार होता है जो दूसरी बहन उससे छीन लेती है। वही से शुरू होती है बदले और धोखे की कहानी। उसके बाद दोनों जुड़वा बहनों में से किसी एक बहन का मर्डर भी होता है, जिसकी गुत्थी फिल्म में पुलिस अधिकारी बनीं काजोल सुलझाते हुए नजर आती हैं। अब काजोल गुत्थी सुलझा पाती हैं या फिर वो और ज्यादा ही उलझती जाती है, ये फिल्म देखने पर ही पता चल पाएगा।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस रोमांचक-थ्रिलर फिल्म को 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में पहली बार काजोल और कृति सेनन एक साथ देखने को मिलेंगी, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ