आर्टिकल 370 समेत वो 8 फिल्में, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित, 12वीं फेल के चर्चे हर जुबां पर

Bollywood Films Based on Real life Story: आर्टिकल 370 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद आज हम आपके लिए ऐसी ही फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो असल जिंदगी पर आधारित है।

kashmir files, gunjan saxena, madras cafe

kashmir files, gunjan saxena, madras cafe

विज्ञापन

Bollywood Films Based on Real life Story: अभिनेत्री यामी गौतम की बहुचर्चित फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर रिलीज होते ही फिर से उन फिल्मों की चर्चा शुरू हो गई है तो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। कश्मीर के हालात पर बनी आर्टिकल 370 से पहले भी बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बन रही हैं जो किसी बायोपिक या सत्य घटनाओं पर आधारित है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गैंग्स ऑफ वासेपुर

विज्ञापन

अनुराग कश्यप की तरफ से निर्देशित इस मशहूर फिल्म की कहानी से लेकर इसके डायलॉग्स सभी अच्छे हैं। इस फिल्म में बिहार-झारखंड की असली कहानी दिखाई गई है। ये बिहार-झारखंड में कोयला माफिया पर आधारित है।

द कारगिल गर्ल की कहानी देश की प्रथम महिला एयरफोर्स पायलट के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में जाह्ववी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म में जाह्ववी कपूर की एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। साथ ही फिल्म में  जाह्ववी कपूर के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी थे।

विज्ञापन

फिराक

विज्ञापन

नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फिराक’ 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में 2002 में हुए गुजरात हिंसा की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म को लेकर पहले खूब बवाल मचा था, हालांकि जब ये रिलीज हुई तो इसकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई।

मदरास कैफे

विज्ञापन

जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे तो आपको याद ही होगी। ये 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी श्रीलंका के सिविल वॉर पर आधारित है। फिल्म की कहानी श्रीलंका में हुए गृह युद्द से शुरू होती है। फिल्म देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=hnkKI01I0Ac

विज्ञापन

छपाक

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म छपाक 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की असल जिंदगी पर आधारित है। इसमें दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कश्मीर फाइल्स
अब जब इन फिल्मों की बात हो रही है तो हम निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स को कैसे भूल सकते हैं। कश्मीर फाइल्स की कहानी 90 के दशक में नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बेस्ड है। फिल्म में जेएनयू के छात्र कृष्णा प्रोफेसर राधिका मेनन से प्रभावित है। प्रोफेसर राधिका मेनन की एक्टिंग भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसमें कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाई गई है, जिनके साथ आतंकवादियों ने बहुत बुरा बर्ताव किया। साथ ही फिल्म में आजादी मिलने के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर में जो हमले किए उसकी भी एक झलक दिखाई गई है।

विज्ञापन

द केरल स्टोरी

द केरल स्टोरी की कहानी 2018 और 2019 के हालात पर आधारित है। इसमें दर्शाया गया है कैसे एक लड़की धर्म बदलने पर मजबूर हो जाती है। साथ ही उन्हें आतंकवाद फैलाने की ट्रेनिंग दी जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ