Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya करेगी बंपर ओपनिंग! रिलीज से पहले Shahid-Kriti की फिल्म ने की इतनी कमाई

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Advance Booking Report: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ कल 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इस बीच फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन कर लिया है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मच अवेटेड फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच एडवांस बुकिंग में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जिसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि शाहिद-कृति की फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग कर सकती है। आइए एक नजर डालते हैं ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर।

विज्ञापन

विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक में रिलीज से होगा फायदा

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के टिकटों की प्री सेल पर आए आंकड़ों से साफ है कि वैलेंटाइन वीक में रिलीज होकर ये फिल्म कमाल कर सकती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद-कृति की फिल्म ने अब तक 7,185 शो के लिए 43 हजार 338 टिकटें बेच दी हैं, जबकि रॉम-कॉम ने रिलीज से पहले ही 93.95 लाख रुपये का ऑल इंडिया ग्रास कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ बिक्री

बता दें कि ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के यह आंकड़े सिर्फ अर्ली एस्टीमेट हैं, जिनकी बिक्री और बढ़ सकती है। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने को मिलेगी। फैंस भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ टिकटों की बिक्री हो रही है।

https://twitter.com/itscinemaas/status/1755490236166279274

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड धमाल मचा सकती है फिल्म

दिलचस्प बात ये भी है कि ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सोलो हिंदी रिलीज है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे पर फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। साथ ही शाहरुख खान की ‘डंकी’ और ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मात दे सकती है।

विज्ञापन

रोबोट और इंसान की अनोखी प्रेम कहानी

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में कृति एक फीमेल रोबोट का रोल निभा रही हैं, जिसका नाम सिफरा होता है। शाहिद कपूर इस फीमेल रोबोट को दिल दे बैठते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की इस अनोखी लवस्टोरी का क्या अंजाम होगा। बता दें कि फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को अमित जोशी ने डायरेक्ट किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ