Gulzar Birthday: मशहूर शायर, गीतकार और फिल्ममेकर गुलजार आज अपना 92वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके गानों से लेकर नज्में तक का हर कोई दीवाना है. आज वो अपने लिखे गानों से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी नई पहचान बनाने के लिए अपनी पुरानी पहचान को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया था. जी हां गुलजार ने अपना करियर शुरू करने से पहले ही अपना नाम बदल दिया था. आज उनका नया नाम गुलजार दुनियाभर में फेमस है. चलिए आपको भी बताते हैं नाम बदलने के पीछे आखिर क्या वजह थी.
पुराने नाम को छोड़ा पीछे
गुलजार का असली नाम ‘संपूर्ण सिंह कालरा’ है. जी हां बहुत कम लोग गुलजार के पुराने नाम को जानते हैं. परिवार के खिलाफ जाकर नाम बदलना उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था. दरअसल गुलजार का जन्म 18 अगस्त 1934 में पंजाब के दीना में हुआ था, जो अब पाकिस्तान के झेलम जिले में है. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय गुलजार को अपना घर और अपना गांव छोड़कर आना पड़ा था. बंटवारे के समय उनका परिवार मुश्किलों को पार करते हुए अमृतसर पहुंचा था, इसके बाद वो दिल्ली चले गए.
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में सूर्या की Vishwanath And Sons पास हुई या फेल? जानें फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट
परिवार के खिलाफ गए गुलजार
गुलजार और उनका परिवार दिल्ली में ही गुजारा कर रहा था. लेकिन एक समय आया जब गुजारा मुश्किल होने लगा तो उनके परिवार ने गुलजार को काम करने के लिए मुंबई भेज दिया. वहीं गुलजार को शायरियां और कविता लिखने का बहुत शौक था, लेकिन उनका परिवार इसके खिलाफ था. दरअसल परिवार को लगता था कि शायरियां लिखकर गुजारा नहीं होता. जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें सख्ती से शायरियां लिखने के लिए मना कर दिया.
नाम बदलकर मिली पहचान
परिवार के कहने पर गुलजार मुंबई के एक गैराज में मैकेनिक का काम करने लगे. दिनभर पुरानी गाड़ियों को पेंट करने के बाद भी उनके दिमाग में शायरियां ही चलती रहती थी. फिर क्या था परिवार के खिलाफ जाकर गुलजार ने लिखना शुरू कर दिया. लेकिन किसी को ना पता चले इसके लिए उन्होंने अपना नाम ‘संपूर्ण सिंह कालरा’ से बदलकर गुलजार रख लिया. वो अपनी शायरियां गुलजार के नाम से ही लिखते थे. देखते ही देखते उनकी लिखी शायरियां और कविता फेमस हो गईं और उनका नाम घर-घर मशहूर हो गया.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन 4’ से भिड़ी ‘बटवारा 1947’, जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन
बॉलीवुड में कैसे मिला ब्रेक?
वहीं गैराज में काम करने के दौरान गुलजार ‘प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन’ में जाने लगे और यहां उनकी मुलाकात शैलेंद्र और अली सरदार जाफरी से हुई. इसके बाद गुलजार की किस्मत ही बदल गई. शैलेंद्र ही गुलजार को डायरेक्टर विमल रॉय के पास लेकर गए, जिसके बाद उन्हें ‘बंदिनी’ फिल्म के गाने को लिखने का मौका मिला और इस तरह बॉलीवुड में भी गुलजार ने धाक जमा ली.
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
30 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
57 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines