Gullak season 4: बात जब किसी फिल्म या सीरीज की होती है, तो लोगों के मन में एकदम तगड़ा मसाला, एक्शन और थ्रिलर आता है। हालांकि कुछ फिल्मे और सीरीज ऐसी भी होती हैं, जो बेहद सिंपल होती हैं, लेकिन उनकी कहानी इतनी कमाल की होती है कि वो लोगों के जहन में उतर जाती है। ऐसा ही एक कहानी है ‘मिश्रा परिवार’ की यानी ‘गुल्लक’ की। अब भई जब इस कहानी के लिए लोगों में इतनी दिलचस्पी है, तो इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार होना तो बनता है। जी हां, लोगों में इस सीरीज के चौथे सीजन के लिए बेहद एक्साइटमेंट थी और अब पूरी हो गई है, क्योंकि सीरीज अपने रिलीज टाइम से पहले ही रिलीज हो गई है।
कब, कहां और कैसे देखें ‘गुल्लक’ का सीजन चार?
भई बात अगर ‘गुल्लक’ की हो रही है, तो लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट लेवल भी सातवें आसमान पर होना बनता है। इसलिए हर कोई इसे जल्दी से जल्दी देखना चाहता है। हालांकि कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल है कि इस सीरीज को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, तो अगर आप भी नहीं जानते हैं आइए आपको बताते हैं। गुल्लक 4 को देखने के लिए आपको वहीं जाना होगा जहां इसके पहले तीन सीजन आए हैं।
जेब करनी होगी हल्की
जी हां, सीरीज के चौथे सीजन को देखने के लिए आपको सीधे सोनी लिव का रुख करना होगा। हालांकि इसे देखने के लिए आपको अपनी जेब भी हल्की करनी पड़ सकती है। जी हां, आपको बता देते हैं कि सोनी लिव का मंथली सब्सक्रिप्शन 299 रुपये महीने का है और अगर आप भी ये सीरीज देखना चाहते हैं, तो आपको अपनी जेब को हल्का करना होगा।
क्या है कहानी?
वहीं, अगर इस सीरीज के चौथे सीजन की कहानी की बात करें तो इसमें आपको देखने मिलेगा कि कैसे तमाम परेशानियों के बाद भी एक परिवार साथ रहता है और हर परेशानी का डटकर सामना करता है। सीरीज में इस बार भी हर एक किरदार दर्शकों का दिल जीत लेगा। हालांकि कई बार ऐसा होता है जब किसी कहानी का पहला या दूसरा पार्ट आ जाता है, तो बाकी के पार्ट में वो दिलचस्पी नहीं बचती, लेकिन गुल्लक के तीसरे सीजन ने भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऐसे में इस सीरीज के चौथे पार्ट से भी लोगों को बेहद उम्मीदें हैं। सीरीज का चौथा सीजन कैसा है इसके लिए आपको इस सीरीज को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Pawan Singh ने फिर रचाई शादी! भोजपुरी स्टार ने अब किसकी मांग भरी?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines