Pawan Singh ने फिर रचाई शादी! भोजपुरी स्टार ने अब किसकी मांग भरी?

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो किसी की मांग भरते नजर आ रहे हैं। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर पवन किसकी मांग भर रहे हैं।

Pawan Singh, jyoti singh

Pawan Singh, jyoti singh

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह को CPIM के उम्मीदवार राजाराम सिंह ने इस बार चुनाव में हराया है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे फिर से पवन सिंह चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन

ज्योति सिंह ने शेयर की पोस्ट

दरअसल, हाल ही में ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति ने इसके कैप्शन में लिखा है जान और इसके साथ हर्ट इमोजी भी शेयर की है। इस वीडियो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह सबके सामने अपनी पत्नी ज्योति सिंह की मांग भरते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ज्योति सिंह पवन सिंह की वाइफ हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों से दोनों के तलाक की खबरें जोरों पर थी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा कुछ दिनों पहले तक खबरों के बाजार में जमकर अफवाहें उड़ रही थी कि पवन सिंह और ज्योति जल्द ही तलाक लेकर अलग होने वाले हैं। हालांकि कपल की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jyoti singh (@jyotipsingh999)

यूजर्स ने जाहिर की खुशी

इस बीच अब पवन और ज्योति का ये वीडियो देखकर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। जी हां, कपल को एक साथ देखकर लोगों को बेहद खुशी हो रही है। साथ ही इंटरनेट यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि दुनिया की सबसे अच्छी जोड़ी। तीसरे यूजर ने लिखा कि महादेव ये खुशी बनाए रखे। एक और यूजर ने लिखा कि भैया-भाभी का प्यार। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jyoti singh (@jyotipsingh999)

लोकसभा चुनाव 2024 पवन सिंह ने पहली बार आजमाई किस्मत

बता दें कि पवन सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 अपनी किस्मत आजमा रहे थे। हालांकि उन्हें पहली बार हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान पवन सिंह की वाइफ ज्योति उनके साथ नजर आई और उन्होंने अपने पति का खूब सपोर्ट किया है। इस दौरान के कई पोस्ट भी ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किए हैं। वहीं, अब पवन और ज्योति के बीच में सब ठीक है, ये देखकर फैंस भी बहुत खुश हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ