Grammys 2023: भारत के रिकी केज ने अपने एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी जीता है। उनके एल्बम को सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने प्रतिष्ठित ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ पुरस्कार शेयर किया। इस उपलब्धि के साथ रिकी केज तीन ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय बन गए हैं।
अवॉर्ड जीतने के बाद रिकी केज ने ट्वीट किया, “अभी-अभी मेरा तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। अत्यंत आभारी हूं, अवाक हूं! मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं।”
और पढ़िए –Bigg Boss 16: फिनाले से 1 हफ्ते पहले बेघर हुई सुम्बुल तौकीर खान, परिवार ने दिया शानदार सरप्राइज
रिकी केज के साथ इन्हें मिला था नॉमिनेशन
इस कैटेगरी में नॉमिनेट होने वालों में क्रिस्टीना एगुइलेरा (एगुइलेरा), द चैनस्मोकर्स (मेमोरीज… डू नॉट ओपन), जेन इराब्लूम (पिक्चरिंग द इनविजिबल- फोकस 1) और निडारोसडोमेन्स जेंटेकोर एंड ट्रॉनडेहाइमसोलिस्टिन (तुवाह्युन – बीटिट्यूड्स फॉर ए वाउंडेड वर्ल्ड) भी शामिल थे।
अवॉर्ड जीतने के बाद रिकी ने शेयर की तस्वीर
अपना तीसरा पुरस्कार जीतने के बाद रिकी केज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की और लिखा, “मेरा तीसरा ग्रैमी पुरस्कार।”
बता दें कि भारतीय संगीतकार ने 64 वें ग्रैमी अवार्ड्स 2022 में बेस्ट न्यू एज एल्बम श्रेणी में अपना दूसरा ग्रैमी जीता था। उन्होंने रॉक लेजेंड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ उसी एल्बम के लिए पुरस्कार जीता था। 2015 में उन्होंने विंड्स ऑफ संसार के लिए अपना पहला ग्रैमी जीता था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
10 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines