Bigg Boss 16 Eviction: बिग बॉस में मिड वीक एविक्शन, फिनाले से महज 6 दिन पहले कटा एक और कंटेस्टेंट का पत्ता
Edited By Nancy Tomar

Bigg Boss 16 Eviction
Edited By Nancy Tomar

Bigg Boss 16 Eviction
Bigg Boss 16 Eviction: टीवी के पॉपलुर शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का फिनाले वीक शुरू हो चुका है। शो के फिनाले में अब कुछ ही दिन का टाइम रह गया है और अब हर ओर शो के विजेता की ही चर्चा हो रही है।
इसी बीच शो को लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है, जिसमें सामने आया है कि शो के फिनाले से पहले मीड विक एविक्शन होगा। यानी शो के ग्रैंड फिनाले से पहले एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाएगा।
इतना ही नहीं बल्कि ऐसा भी कहा जा रहा है कि बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है और दावा किया जा रहा कि निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) शो से बाहर हो गई है।
और पढ़िए –Grammys 2023: रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड, कहा- ये पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं
बता दें कि बिग बॉस 16 अपने अंतिम दौर में चल रहा है और अब शो कि फिनाले में भी कुछ ही दिन का समय रह गया है। लेकिन शो के फिनाले से पहले ही मिड वीक एविक्शन (Bigg Boss 16 Eviction) हुआ, जो जनता के हाथ में है और हाल ही में आए शो के प्रोमो में ये भी साफ हो गया है कि कौन शो से बाहर जाएगा।
बता दें कि अब शो में ऑडियंस की एंट्री हुई है और तीन राउंड के चलते हर किसी ने अपने फेवरेंट कंटेस्टेंट के लिए वोट किया है। इस टास्क में जो हारेगा वह शो से बाहर हो जाएगा। साथ ही शो के फैन पेज पर इस टास्क का रिजल्ट सामने आया है।
जिसमें शो के ग्रैंड फिनाले के इतना करीब आकर निमृत कौर अहलूवालिया इविक्ट हो चुकी हैं और लोगों ने उन्हें सबसे कम वोट दिए हैं। साथ ही अब प्रियंका, शिव, एमसी स्टेन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम टॉप पांच में जा चुके हैं।
बता दें कि शो के फिनाले से कुछ दिन पहले ही बिग बॉस ने निमृत को पहली फाइनलिस्ट बनाया था और मेकर्स के इस फैसले से फैंस बहुत भड़क गए थे। साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। निमृत कौर अहलूवालिया की जर्नी से दर्शक खुश नहीं हैं और शो में निमृत को बिग बॉस ने पहली कैप्टन भी बनाया था। इस फैसले से भी कई कंटेस्टेंट खुश नहीं हुए थे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: