नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी गौतम ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, कार्तिक आर्यन को भी मिला बड़ा सम्मान
72वा नेशनल फिल्म अवॉर्ड आज यानी 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित किया गया था. इस बार यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
यामी-कार्तिक ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस-एक्टर का खिताब (Pic Credit -: X, ANI )
विज्ञापन
72 वा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पहली बार देश की राजधानी दिल्ली में नहीं हुआ है. इस बार यह समारोह देश की राजधानी दिल्ली से बाहर गुजरात में आयोजित किया गया है. इस अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विनर्स को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की बात करें, तो यह अवॉर्ड सिनेमा जगत से जुड़े आर्टिस्ट्स को बेहतरीन कामों के लिए सराहा जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है.
आज हम आपको बताएंगे, कि कलाकारों को जो अवॉर्ड मिलता है, वो क्या होता और उन्हें कितना प्राइज मनी क्या मिलता है. आपको बता दें कि इस अवॉर्ड की शुरुआत साल 1954 में की गई थी.
आपको बता दें कि 72वा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड साउथ एक्टर ममूटी और बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को दिया गया है. ममूटी को फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’, तो वहीं कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ के लिए दिया गया है. ऑफिशियल अवॉर्ड डिटेल्स की रिपोर्ट के अनुसार बेस्ट एक्टर को रजत कमल पुरस्कार के साथ-साथ 2 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी भी दी जाती है.
72 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया है. वहीं एक्ट्रेस के पति आदित्य धर को भी सम्मानित किया गया है. बता दें कि अभिनेत्री यामी गौतम को रजत कमल अवॉर्ड के साथ-साथ 2 लाख रुपये का कैश प्राइज मनी दिया जाएगा.
विज्ञापन
ऑफिशियल नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के अनुसार जिन्हें भी स्वर्ण कमल प्रदान होता है, तो उन्हें साथ में 3 लाख रुपये की प्राइज मनी बी दी जाती है.
देखें लिस्ट
अवॉर्ड कैटेगरी
नाम
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
कल्कि 2898 ई
बेस्ट मेक-अप आर्टिस्ट
समिति कुरोलू
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन
अनल अरासु (महाराजा)
बेस्ट ड्रेस डिजाइन
पुष्पा 2 (दीपाली नूर और शीतल शर्मा)
बेस्ट संगीत निर्देशन
आर्टिकल 370 (शाश्वत सचदेव)
बैकग्राउंड स्कोर के लिए बेस्ट संगीत निर्देशन
अमरान
बेस्ट सॉन्ग
मनोज मुंतशिर (मैदान)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल
अभय जोधपुरकर, नवसाची गौरी माजी से घरत गणपति
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल
एआरएम से अंगु वाना कोनिलु के लिए वैकोम विजयलक्ष्मी
बेस्ट कोरियोग्राफी
विजय गांगुली (स्त्री 2)
बेस्ट साउंड डिजाइन
मानस चौधरी (भूल भुलैया 3)
बेस्ट एडिटिंग
आर कलाईवन्नन (अमरान)
बेस्ट असमिया फिल्म
जुईफूल
बेस्ट बंगाली फिल्म
चलचित्र एखोन
बेस्ट हिंदी फिल्म
श्रीकांत
बेस्ट कन्नड़ फिल्म
मिथ्या
बेस्ट मराठी फिल्म
मुक्कम पोस्ट बोम्बिलवाड़ी
बेस्ट मलयालम फिल्म
फेमिनिची फातिमा
बेस्ट उड़िया फिल्म
लहरी
बेस्ट तमिल फिल्म
रायन
बेस्ट गढ़वाली फिल्म
ढोली
बेस्ट तेलुगू फिल्म
समिति कुर्रोलु
बेस्ट गुजराती फिल्म
मारन
बेस्ट मणिपुरी फिल्म
सुनीता
बेस्ट कोंकणी फिल्म
मोग आसुम
स्पेशल मेंशन अवॉर्ड्स
‘कैप्टन मिलर’ के लिए धनुष और ‘मियाझागन’ के लिए सुरेन जी