Samantha Ruth Prabhu से तलाक के बाद Naga Chaitanya फिर चढ़ेंगे घोड़ी! एक्टर किस हसीना संग रचाने वाले हैं दूसरी शादी?

Naga Chaitanya

Image Credit: Google

Samantha Ruth Prabhu Ex Husband Naga Chaitanya Second Marriage: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के वो फैंस ये खबर पढ़ ले जो लम्बे समय से दुआ कर रहे हैं कि ये एक्स कपल एक बार फिर साथ आ जाए। फैंस को बता दें, अब सामंथा के एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य की दूसरी शादी की खबर सामने आई है। नागा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर जल्द ही एक नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

तलाक के 2 साल बाद नागा फिर बसाएंगे घर?

बता दें, जब सामंथा और नागा चैतन्य के अलग होने की खबर सामने आई थी तो फैंस का दिल टूट गया था। इनके तलाक की अनाउंसमेंट के 2 साल बाद अब एक और शॉकिंग खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि नागा- सामंथा से अलग होने के 2 साल बाद फिर से अपना घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं। यानी अब नागा दूसरी शादी के लिए रेडी हैं। वैसे काफी समय से ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं नागा अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं और इन दिनों एक मशहूर एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

Naga Chaitanya

Image Credit: Google

कौन होगी नागा की दुल्हन?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागार्जुन अपने बेटे नागा चैतन्य की दूसरी शादी करवाना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक नागा की होने वाली दुल्हन को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिली है। ये लड़की कौन है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मगर ये जरूर कहा जा रहा है कि जिससे नागा की शादी होने वाली है वो लड़की एक बिजनेसमैन फैमिली से नाता रखती हैं। जिसका मतलब है कि उस लड़की का ग्लैमर इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है।

इस एक्ट्रेस संग भी जुड़ रहा नाम

ये बात ओर है कि अभी तक इस शादी को लेकर न तो नागा ने और न ही उनके परिवार में से किसी ने कोई बयान दिया है। ऐसे में फैंस भी नागा ओर उनकी फैमिली के ऑफिशियल कमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों से नागा का नाम एक्ट्रेस शोभिता के साथ जोड़ा जा रहा है। इनकी डेटिंग रूमर्स खूब वायरल हो रहे थे। लेकिन इस खबर के बाद नागा और शोभिता के अफेयर की खबरों पर विराम लग गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ