Govinda Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. दोनों की शादी अक्सर चर्चाओं में रहती है और इस बार फिर दोनों का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है. सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर अफेयर करने के आरोप लगाए हैं. हालांकि गोविंदा इन आरोपों को नकार चुके हैं. अब हाल ही में सुनीता आहूजा ने फैमिली कोर्ट में जाकर तलाक का केस भी वापस ले लिया है. वहीं अब राखी सावंत एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सुनीता आहूजा से बात करती नजर आ रही हैं और सुनीता आहूजा गोविंदा से जुड़ा एक खुलासा कर दिया है. साथ ही ये भी बताया है कि उन्होंने तलाक की अर्जी को वापस क्यों लिया है.
राखी सावंत संग कॉल पर की बात
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी सावंत पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा को कॉल करती हैं. सुनीता आहूजा राखी सावंत से खुलकर बात कर रही हैं और वीडियो देखकर लग रहा है कि सुनीता आहूजा को ये नहीं पता कि राखी उनकी बातें पैपराजी को स्पीकर पर सुना रही हैं. इस दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया जो चर्चाओं में आ गया है.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार, फिर सुशांत सिंह राजपूत की ‘बहन’ बन जीता दिल; पहचाना कौन?
क्या बोलीं सुनीता आहूजा?
राखी से बातचीत करते हुए सुनीता आहूजा कहती हैं, ‘तुम्हें तो मेरा साथ देना चाहिए तुम लोग सब जानते हो.’ इस पर राखी कहती हैं कि मैंने हमेशा आपका सपोर्ट किया है. वहीं सुनीता कहती हैं कि पूनम पांडे वगैरह सब गोविंदा के सपोर्ट में बोल रही हैं. राखी कहती हैं कि सुनीता जी घर के दाल-चावल ही अच्छे होते हैं बाहर का चिकन टिक्का खाकर पेट ही खराब होता है. राखी का जवाब देते हुए सुनीता आहूजा आगे कहती हैं कि तूने देखा नहीं एयरपोर्ट पर किसे लेकर गया.
तलाक की अर्जी क्यों ली वापस?
वहीं आगे की बातचीत में राखी सावंत कहती हैं कि आप बाकी सब छोड़िए 200 करोड़ पर ध्यान दीजिए. कोई आपकी जगह नहीं ले सकता. अपने नाम पर सब कर लो. वहीं इस पर सुनीता आहूजा कहती हैं, ‘मैंने तलाक का केस भी वापस ले लिया है. ये लोग (गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार) दूसरी शादी करने की प्लानिंग में थे.’ सुनीता आहूजा यहां गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के बारे में बात करती दिखाई दीं. वहीं सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी इसलिए वापस ली है ताकि गोविंदा और कोमल शादी ना कर सकें.
यह भी पढ़ें: Batwara 1947 को पछाड़ आगे निकली ‘विश्वनाथ एंड सन्स’, जानें 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल
सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर लगाया था आरोप
बता दें सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कोमल का नाम लेते हुए गोविंदा पर आरोप लगाया था कि वो दोनों डेट कर रहे हैं. यहां तक गोविंदा को सुनीता आहूजा ने कोमल का शुगर डैडी तक बता दिया था. हालांकि गोविंदा ने भी सुनीता आहूजा पर पलटवार करते हुए कहा था कि अपनी हद में रहें और झूठी बातें ना फैलाएं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines