Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। इस वक्त भाईजान को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में गोविंदा से लेकर बी-टाउन के तमाम सितारे सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कह रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी सलमान खान के दीवाने हो जाएंगे। आखिर सेलेब्स ने सलमान को लेकर ऐसा क्या कहा है? आइए जानते हैं…
इंटरनेट पर मौजूद है वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सबसे पहले गोविंदा नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गोविंदा ने सलमान खान को लेकर कहा कि सलमान खान एक ही जगह पर टाइम पर पहुंचता है। इसके आगे गोविंदा ने कहा कि पूछो कहां- तो इसका जवाब भी खुद गोविंदा ही देते हैं और कहते हैं कि जब किसी को तकलीफ होती है। इसके बाद वीडियो में बॉबी देओल नजर आते हैं।
सलमान खान की तारीफ
सलमान खान की तारीफ करते हुए बॉबी कहते हैं कि मेरी लाइफ में सलमान एक एंजेल हैं। बॉबी ने कहा कि वो एक बेहद शानदार इंसान हैं, जिनसे मैं अपनी इंडस्ट्री में मिला हूं। इसके बाद वीडियो में लारा दत्ता नजर आती हैं, वो कहती हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि एक दोस्त के रूप में सलमान खान बहुत ईमानदार हैं। वीडियो में फिर से गोविंदा नजर आते हैं और कहते हैं कि जिस वक्त मैं पॉलिटिक्स से निकला, उस वक्त मेरे साथ सिर्फ सलमान खान थे और किसी ने मेरा साथ नहीं दिया।
रानी मुखर्जी ने क्या बोला?
वीडियो में इसके बाद रानी मुखर्जी नजर आती हैं। रानी कहती हैं कि वो एक शानदार इंसान हैं और वो एकदम स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं। फिर शाहरुख खान कहते हैं कि मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। मैं जब मुंबई आया था तब उनके माता-पिता ने, उन्होंने, मेरा और मेरी बीवी का बहुत ख्याल रखा। इसके बाद वीडियो में अजय देवगन नजर आते हैं और कहते हैं कि वो दिल के बेहद कमाल के इंसान हैं, लेकिन जो लोग उन्हें नहीं जानते उनको लगता है कि वो मिस्टिरियस हैं।
शाहरुख खान ने क्या कहा?
इसके बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र वीडियो में नजर आते हैं और कहते हैं कि मैं सलमान को प्यार करता हूं और वो बेहद अच्छे इंसान हैं। फिर सुनील शेट्टी ने कहा कि वो सोने के दिल जैसा इंसान है और इसलिए लोगों को याद रहता है। फिर शाहरुख खान कहते हैं कि इनके घर का खाना खाया है, इसलिए यहां खड़ा हूं और शाहरुख खान बना हूं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के घर में बड़ा बदलाव, ‘कैप्टन रूम’ नहीं तो फिर क्या होगा खास?
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
32 mins agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines