Govinda David Dhawan: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और फेमस डायरेक्टर डेविड धवन की जोड़ी फिल्मों में नंबर 1 रही है. दोनों ने साथ में 17 फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया है. 17 फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों ने एक भी फिल्म में साथ काम नहीं किया. वहीं अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने रिवील किया है कि 17 फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों ने 18वीं फिल्म में साथ काम क्यों नहीं किया. सोशल मीडिया पर एक्टर से जुड़ा ये बयान काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.
क्या बोले गोविंदा?
गोविंदा और डेविड धवन की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है. इस जोड़ी ने 17 फिल्में बॉलीवुड को दी हैं और ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित रहीं. वहीं अब गोविंदा ने ANI से बातचीत करते हुए बताया है कि डेविड धवन और उन्होंने इसके बाद साथ काम क्यों नहीं किया. गोविंदा ने कहा, ‘हमने साथ में 17 बेहतरीन फिल्में की हैं. डेविड वाकई भगवान के बच्चे हैं और जब उन्हें लगा कि वो गोविंदा के साथ और आगे नहीं बढ़ पाएंगे तो वो वहीं रुक गए.’
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 42 मिनट की रोमांटिक कॉमेडी ने Netflix पर जमाई धाक, 5 भाषाओं में OTT पर हुई रिलीज
पर्सनल रिश्ते नहीं हुए खत्म
गोविंदा ने आगे कहा, ‘मैं तो चाहता था कि मैं उनके साथ 18वीं और 19वीं फिल्म भी करूं, लेकिन उन्हें ये सही नहीं लगा. इसलिए मैं समझ गया था कि वो अपने हिसाब से चल रहे हैं और मैंने भी कभी उनकी राय पर शक नहीं किया.’ एक्टर ने आगे कहा कि भले ही हमारे प्राफेशनल रिश्ते खत्म हो गए थे, लेकिन हमारे पर्सनल रिश्ते कभी खत्म नहीं हुए. कभी-कभी मैं नाराज हो जाता था और फिर मैं उन्हें कॉल भी करता था और वो समझ जाते थे. वो एक सच्चे इंसान हैं.
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: 10 से 16 अगस्त तक ओटीटी पर होगा धमाका! 8 फिल्में-सीरीज होने जा रहीं रिलीज, नोट कर लें डेट
गोविंदा की अपकमिंग फिल्म
बता दें फिलहाल गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में गोविंदा के साथ नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म से गोविंदा लंबे समय बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी गोविंदा ही हैं. वहीं डेविड धवन की इस साल ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हुई. इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में नजर आए. वहीं फैंस को ये फिल्म पसंद भी आई.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines