Govinda Naam Mera: भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी संग रोमांस फर्माते दिखेंगे विक्की कौशल, जानें यूजर्स का रिएक्शन
Edited By Ritu Shaw

Govinda Naam Mera: भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी संग रोमांस फर्माते दिखेंगे विक्की कौशल, जानें यूजर्स का रिएक्शन
Edited By Ritu Shaw

Govinda Naam Mera: भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी संग रोमांस फर्माते दिखेंगे विक्की कौशल, जानें यूजर्स का रिएक्शन
Govinda Naam Mera: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बता दें कि ये फिल्म पहले 10 जून, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। हालांकि, बाद में इसे कैंसिल कर ओटीटी पर लाने का फैसला किया गया। वहीं अब नए रिलीज डेट के साथ इसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें विक्की अपनी अब तक की फिल्मों से बिल्कुल हटकर और नए अवतार में नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – Aamir Khan Daughter Engagement: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने फिटनेस ट्रेनर संग की सगाई
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘गोविंदा नाम मेरा’ के नए पोस्टर के साथ नए रिलीज डेट को शेयर किया है।
नए पोस्टर पर नजर डालें तो इसमें भूमि को गोविंदा की हॉट पत्नी के रूप में दिखाया गया है। वहीं कियारा ‘गोविंदा’ की नॉटी लवर के रूप में नजर आ रही हैं। करण जौहर (Karan Johar) ने भी इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- हीरो, उनकी पत्नी और उनकी प्रेमिका – क्या गलत हो सकता है, है ना? बहुत कुछ लगता है! कुछ मर्डर, मिस्ट्री, पागलपन और मसाला के लिए तैयार हो जाइए!”
https://www.instagram.com/p/ClF02B4IQBN/?utm_source=ig_web_copy_link
फैंस इस फिल्म का ब्रेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पोस्टर सामने आते ही उन्होंने प्रतिक्रिया दर्ज कराने में देरी नहीं की। हालांकि, कुछ लोगों ने इसमें धार्मिक एंगल जोड़ते हुए लिखा गोविंदा नाम रखने की वजह से इन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा- ‘आखिरकार कियारा और मेरे विक्कू।’ दूसरे ने टिप्पणी करते हुए कहा- ‘इनको दूसरे नाम नहीं मिलते क्या रखने को मीरा या गोविन्द ही क्यों?’ एक अन्य ने लिखा- ‘कैटरीना लेके बैठा है फिर भी मन नहीं भर रहा भाई का।’
‘गोविंदा नाम मेरा’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है। फिल्म को शशांक खैतान ने लिखा और निर्देशित किया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: