Govinda Naam Mera Trailer: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) का ट्रेलर रिलीज हो गई है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी इसका ट्रेलर काफी पंसद आ रहा है। वहीं कियारा के बॉयफ्रंड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने भी सोशल मीडिया पर इस मूवी की काफी प्रशंसा की है।
अभी पढ़ें – Raj Kundra Case: पुलिस ने दायर की चार्जशीट, ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडल्ट फिल्मों की शूटिंग का दावा
ट्रेलर पर सिद्धार्थ ने किया रिएक्ट
सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट के सहारे इस फिल्म की सहारना की है। उन्होंने अपने स्टोरी में इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- ‘रोमांचक कास्ट और पेचीदा प्लॉट एक पागल मजेदार सवारी की तरह दिखता है, वास्तव में आगे देख रहे हैं।’
वहीं सिद्धार्थ से तारीफ पाने के बाद कियारा ने भी रूमर्ड बॉयफ्रेंड के लिए प्यार बरसाया। उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लेते हुए सिद्धार्थ के पोस्ट को री-शेयर किया और साथ में ‘हग्स’ वाली इमोजी भी जोड़ी।
बी-टाउन के लव बर्ड्स कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का संकेत उन्होंने कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) में दिया था।
अब दोनों के शादी की खबरें भी काफी तेज हो गई है और ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल अपनी वेडिंग लोकेशन को खोच रहे हैं, इसके लिए इन्होंने चंडीगढ़ के ‘द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसॉर्ट्स’ (Chandigarh’s The Oberoi Sukhvilas Spa & Resorts) में बात भी की है।
गोविंदा मेरा नाम के बारे में
कहानी प्यार, हंसी और रोमांच की एक मुड़ी हुई कहानी है। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया। ट्रेलर को साझा करते हुए, अभिनेता ने कैप्शन दिया, ‘कहानी एक, ट्विस्ट और टर्न्स अनेक! मेरे ही जीवन में क्यों है इतने सारे प्रॉब्लम्स? एक मर्डर, कुछ रहस्य, ढेर सारा रोमांच और मसाला गारंटी!’
अभी पढ़ें – घर से बेघर हुए गौतम सिंह विग, बाहर आते ही सौंदर्या शर्मा को दी ये सलाह
ऐसा होगा तीनों का किरदार
जहां विक्की एक संघर्षरत कोरियोग्राफर गोविंद की भूमिका निभाते हैं, वहीं भूमि उनकी पत्नी और कियारा आडवाणी उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाती हैं। ट्रेलर में गोविंद को एक संघर्षरत कोरियोग्राफर के रूप में दिखाया गया है जो अपनी पत्नी गौरी से निराश है, अपनी प्रेमिका सुकू से प्यार मांगता है। लेकिन चीजें उलटी हो जाती हैं क्योंकि विक्की एक मर्डर मिस्ट्री में फंस जाता है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
4 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines