Govinda Ponzi Controversy: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में खबर आई कि एक हजार करोड़ रुपये से भी अधिक ऑनलाइन पॉन्जी घोटाले मामले में EOW यानी ओडिशा क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा एक्टर से पूछताछ करने वाली है।
इस बीच अब इस मामले पर अभिनेता के मैनेजर का बयान सामने आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा है?
यह भी पढ़ें- पहले सेल्फी, फिर… Bhagya Lakshmi फेम Akash Choudhary के साथ फैन की बेहूदगी
1000 करोड़ के पॉन्जी स्कैम पर गोविंदा के मैनेजर का बयान
दरअसल, 1000 करोड़ के पॉन्जी स्कैम मामले में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का ऑफिशियल स्टेटमेंट आ गया है। ई-टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि मीडिया के पास आधी-अधूरी खबर है। इस मामले में गोविंदा का किसी भी तरह से कोई लेना-देना नहीं है। गोविंदा के मैनेजर ने स्कैम के लिए एक्टर से होने वाली सम्भावित पूछताछ की खबरों को निराधार बताया है।
प्रमोशनल वीडियो का हिस्सा हैं एक्टर- अधिकारी
बता दें कि एक दिन पहले अभिनेता को लेकर ये खबर आई थी। अब इस पर उनके मैनेजर ने सफाई दे दी है। वहीं, इस मामले पर अधिकारियों ने कहा है कि गोविंदा Solar Techno Alliance नाम की कंपनी के प्रमोशनल वीडियो का हिस्सा हैं, जिसे 1000 पॉन्जी स्कैम में दोषी पाया गया है।
विवादों से एक्टर का पुराना नाता
वैसे तो अभिनेता का विवादों से पुराना नाता रहा है। बता दें कि इससे पहले भी एक्टर के नूह हिंसा को लेकर एक ट्वीट ने हंगामा मचाया था। इस पर भी एक्टर ने कहा था कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। बता दें कि गोविंदा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है। आज के समय में हर कोई उन्हें पहचानता है। अपनी मेहनत के दम पर एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है।
फैंस को पसंद आती है अभिनेता की फिल्में
गोविंदा ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी से लेकर रवीना टंडन, करिश्मा और रंभा जैसी कलाकारों के साथ काम किया है। फैंस को अभिनेता की फिल्में बेहद पसंद आती है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines