Govinda Talks About Bollywood: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें शेयर कीं। उन्होंने खुलासा किया कि एक समय उन्होंने 100 करोड़ की फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था, जिसके बाद उन्हें अपने फैसले पर पछतावा हुआ। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश रची गई थी, जिससे उनके करियर को नुकसान पहुंचा।
100 करोड़ की फिल्म ठुकराने का पछतावा
गोविंदा ने बताया कि जब इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता पर सवाल उठाए जा रहे थे, उस समय उनके पास एक बड़े बजट की फिल्म का ऑफर आया था। हालांकि, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया, जिसका उन्हें बाद में अफसोस हुआ। अभिनेता ने कहा, ‘मैंने खुद को आईने में देखा और सोचा कि ये कितना बड़ा मौका था। अगर मैंने वो फिल्म कर ली होती, तो मेरा भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित हो सकता था।’ उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म आज के समय की हिट फिल्मों की तरह थी, लेकिन उस समय वह इसे लेकर आश्वस्त नहीं थे।
इंडस्ट्री से बाहर करने की रची गई थी साजिश
गोविंदा ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मिलकर उनकी छवि को खराब करने और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बाहर करने की कोशिश की। गोविंदा ने आगे बात करते हुए कहा कि ‘मुझे समझ में आ गया था कि मैं एक अनपढ़ इंसान हूं और यहां सभी शिक्षित लोगों के बीच खुद को साबित करना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था। कुछ लोग मुझे बाहर करना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दीं।’
जान से मारने की धमकी तक मिली
अभिनेता ने ये भी खुलासा किया कि उनके करियर के मुश्किल वक्त में उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके घर के बाहर हथियारों के साथ पकड़े गए थे, जिससे वो काफी डर गए थे। उन्होंने कहा, “ये वो दौर था जिसने मुझे पूरी तरह बदल दिया। मैं पहले जैसा इंसान नहीं रहा।’
पिछले 15 सालों में हुआ भारी नुकसान
गोविंदा ने कहा कि पिछले 14-15 सालों में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए संघर्ष किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने लगभग 16 करोड़ रुपये गवां दिए। उन्होंने दावा किया कि इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनकी फिल्मों को थिएटर में रिलीज न होने देने की साजिश भी रची थी।
करीबी लोगों ने भी किया विश्वासघात
गोविंदा ने अपने इंटरव्यू में इस बात का भी जिक्र किया कि उनके कुछ करीबी दोस्तों और सहयोगियों ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, ‘जब आपकी किस्मत साथ नहीं देती तो अपने भी पराए हो जाते हैं। जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया था, वही मेरे खिलाफ हो गए।’ उन्होंने बताया कि कुछ निर्माताओं ने जानबूझकर उनकी फिल्मों को ठंडे बस्ते में डाल दिया और उन्हें काम मिलने में दिक्कतें होने लगीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की विनर Sana Makbul को गंभीर बीमारी, Bharti Singh के पॉडकास्ट पर फिर की बात
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines