Bigg Boss OTT 3 की विनर Sana Makbul को गंभीर बीमारी, Bharti Singh के पॉडकास्ट पर फिर की बात

Sana Makbul Talks About Rare Liver Disease: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। इस दौरान सना ने एक बार फिर अपनी बीमारी का जिक्र किया।

Sana Makbul

Sana Makbul

Sana Makbul Talks About Rare Liver Disease: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर रह चुकीं एक्ट्रेस सना मकबूल एक बार फिर अपनी बीमारी को लेकर इमोशनल हो गईं। सना ने एक बार फिर इसका जिक्र किया। इस बार सना पहुंची थीं भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में, जहां उन्होंने इसके बारे में बात की। सना ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सना को रेयर लीवर की बीमारी 

पॉडकास्ट में बात करते हुए सना ने कहा कि मुझे नॉन-अल्कोहलिक हेपेटाइटिस है – ये एक लीवर की बीमारी है। मैं उन लोगों में से हूं, जिन्होंने कभी अपनी जिंदगी में शराब नहीं पी, फिर भी ये बीमारी हो गई। ज्यादातर लोगों को अपनी लीवर की बीमारी के बारे में तब पता चलता है, जब वो आखिरी स्टेज में पहुंच जाते हैं। इस मामले में मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे ये बीमारी समय पर पता चल गई।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kaushal (@kaushal.29_)

सना ने आगे बताया, ‘साल 2021 में मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। कई दिन तो ऐसे थे जब मैं बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी।’ उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि ये एक ऑटो इम्यून बीमारी है जिसमें आपके शरीर की इम्युनिटी काफी कम हो जाती है।

विज्ञापन

सना ने बिग बॉस को लेकर की बात 

भारती और हर्ष के साथ अपने इस पॉडकास्ट में सना ने अपनी बिग बॉस जर्नी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं चाहती थी कि मैं जब बिग बॉस के घर से बाहर आऊं तो मेरे पास काफी काम हो। हुआ भी कुछ वैसा ही, जब मैं वापस आईं तो मेरे पास काफी काम था और मैं काफी खुश हूं अपनी जर्नी से। सना ने ये बात तब कही जब भारती सिंह ने उनसे पूछा कि बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के पास उनके पास इतना काम था कि पहले उनके साथ पॉडकास्ट कभी हो ही नहीं पाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ