Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बीते दिन यानी 16 नवंबर को अचानक से तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें हेलीकॉप्टर से मुंबई लाया गया। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल वो चुनाव रैली के दौरान रोड शो कर रहे थे, और उसी वक्त अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंता में हैं, क्योंकि अभी कुछ समय पहले तो पैर में गोली लगने की वजह से उनकी सर्जरी हुई थी। अब ये जान लेते हैं कि एक्टर की हालत अब कैसी है।
अस्पताल में भर्ती हुए गोविंदा
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की फैन फॉलोइंग बहुत ही शानदार है। ऐसे में उनकी हर गतिविधि पर उनके चाहने वालों की नजर रहती हैं। अब हाल ही में एक्टर को लेकर खबर आई है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिस वजह से उन्हें मुंबई वापस लाया गया। आज तक में छपी रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘कंगुआ’ के प्रकोप के आगे ‘गोधरा कांड’ हुआ पस्त, ‘मंजुलिका’ ने ‘बाजीराव’ को जकड़ा, कमाई की रेस में कौन आगे?
अब कैसी है गोविंदा की तबीयत
एक्टर के चाहने वालों की उनकी काफी चिंता हो रही है। सभी जानना चाहते हैं कि अब गोविंदा की तबीयत कैसी है। IANS ने बताया कि जलगांव में महायुति के लिए प्रचार कर रहे एक्टर गोविंदा को एक रोड शो के दौरान अचानक सीने और पैर में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें बीच में ही फिल्म छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा। वहीं करीबी ने पुष्टि की कि उन्हें थकावट और हाल ही में बंदूक की गोली से पैर में लगी चोट के कारण बेचैनी महसूस हो रही थी। गोविंदा अब स्थिर हैं, आराम कर रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
कुछ दिन पहले लगी थी गोली
जानकारी के लिए बता दें कि गोविंदा को कुछ दिन पहले पैर में गोली लगी थी। गोविंदा से खुद बंदूक साफ करते वक्त उनके पैर में गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके पैर की सर्जरी हुई और कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हॉस्पिटल से बाहर आते हुए एक्टर ने अपने फैंस से मुलाकात भी की और मीडिया वालों को अपनी तबीयत के बारे में बताया।
यह भी पढ़ें: Trisha Kar Madhu ने मांग भरवाने का किया इशारा, वीडियो के वायरल होते ही ‘बवाल’
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines