'मंजुलिका' के आगे 'कंगुआ' और 'द साबरमती रिपोर्ट' हुई पस्त, 'बाजीराव' का भी निकला दम, जानें किसका कैसा रहा कलेक्शन

Box Office Collection Report: ऑडियंस के लिए सिनेमाघरों में एक नहीं बल्कि 4-4 फिल्में ऑप्शन में हैं कि वो क्या देखें। ये जान लेते हैं कि वो कौन सी मूवी है जिसे जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। आइए जान लेते हैं कंगुआ, द साबरमती रिपोर्ट से लेकर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन तक का लेटेस्ट कलेक्शन…

Box Office Collection Report

Box Office Collection Report: 1 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में एक साथ दो मल्टीस्टारर फिल्मों ने दस्तक दी। एक थी एक्शन मूवी ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) और दूसरी थी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘(Bhool Bhulaiyaa 3) । ऑडियंस के पास ऑप्शन थे ऐसे में उनकी दिवाली अच्छी रही। अभी इन दोनों का जुनून खत्म भी नहीं हुआ था कि बॉबी देओल (Bobby Deol) की ‘कंगुआ‘ (kanguva) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) ने धप्पा बोल दिया। जो लोग फिल्में देखने के शौकीन हैं उनकी तो बल्ले-बल्ले हो गई। चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि फिल्मों की कमाई कैसी रही, किसने किसे पछाड़ा और किस पर हुई नोटों की बारिश।

विज्ञापन

सिंघम अगेन का कैसा रहा हाल

सबसे पहले बात कर लेते हैं अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की कमाई की जिसने बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन पूरे कर लिए हैं। 350 करोड़ के बजट की फिल्म का लेटेस्ट रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 3.25 करोड़ कमाए हैं। वहीं कुल कमाई की बात करें तो वो 226.5 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसा लग रहा है कि मूवी अपना बजट भी नहीं निकाल पा रही है।

विज्ञापन

भूल भुलैया 3 की कैसी रही रफ्तार

अब सेम डे यानी 1 नवंबर को ही रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म भूल-भुलैया 3 की बात कर लेते हैं। इस फिल्म की कमाई की बात की जाए तो बेशक कलेक्शन में ये उतनी आगे नहीं रही हो, लेकिन प्रॉफिट में तो ये बाजी मार गई है। जी हां, 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का जलवा अभी बरकरार है और इसने 16वें दिन भी 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म ने अपने खाते में कुल 225.15 करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं।

विज्ञापन

कंगुआ का प्रकोप जारी

बॉबी देओल और साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुआ का तो लोगों को कब से इंतजार था। 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले से गदर मचा रही सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को चैलेंज दिया। हालांकि मेकर्स को कमाई की जितनी उम्मीद थी वो उस पर कहीं न कहीं फेल होती नजर आ रही है। कंगुआ के लेटेस्ट कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 42.75 करोड़ रुपये हो गया है।

द साबरमती रिपोर्ट की कैसी करी कमाई

अब विक्रांत मैसी की रियल लाइफ पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की कमाई की भी बात कर लेते हैं जिसने 15 नवंबर को सिनेमाघरों में एंट्री की है। इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। जी हां, फिल्म ने सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये से अपनी दुकान खोली अब लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने कुल 2 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। अब टोटल कमाई 3.25 करोड़ रुपये हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ