Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के फैंस उनको लेकर इस वक्त चिंता में हैं। जबसे एक्टर को उनकी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगी है, तबसे ही हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है और जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच फैंस को ये भी जानना है कि एक्टर को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी और उनका आगे का हेल्थ अपडेट क्या है? आइए जानते हैं कि डॉक्टरों ने एक्टर को लेकर क्या कहा है?
गोविंदा के मैनेजर ने दिया अपडेट
दरअसल, हाल ही में गोविंदा के हेल्थ अपडेट पर बात करते हुए उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी हालत अभी पहले से बेहतर है। साथ ही उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने एक्टर को रेस्ट करने की सलाह दी है और कहा है कि कम से कम छह हफ्ते के लिए देखभाल करनी होगी और पैर पर कम जोर देना होगा।
डॉक्टरों ने दी ये सलाह
गोविंदा को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है और उन्हें अपने पैर का खास ख्याल रखना होगा। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है और धीरे-धीरे एक्टर पूरी तरह से रिकवर कर लेंगे। कथित तौर पर गोली लगने से गोविंदा के घुटने में 8-10 टांके लगे हैं। साथ ही मुंबई पुलिस इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है। पुलिस ने घटना पर परिवार के बयान भी दर्ज किए हैं।
फैंस ने की दुआ
बुधवार शाम को गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने भी अपने पिता से मिलने के बाद उनके हेल्थ पर अपडेट शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि पापा बेहतर हो रहे हैं, भगवान बहुत दयालु हैं। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें। उन्हें आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और अब सब कुछ अच्छा और ठीक है। टीना ने बताया था कि वह ठीक हैं और खुश हैं। प्लीज उनके लिए प्रार्थना करना जारी रखें और वो ठीक हो जाएंगे। साथ ही उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
कैसे हुआ था हादसा?
दरअसल, गोविंदा के साथ ये हादसा तब हुआ जब वो अनलॉक गन को अलमारी में रख रहे थे। गन को साफ करते वक्त एक्टर के हाथ से गम फिसली और गन जमीन पर गिर गई। इस दौरान ही मिसफायर हुआ और गोली गोविंदा के पैर में लग गई। हालांकि अभी एक्टर की हालत ठीक है और सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- एक्टर के 3 और साथी जेल से रिहा, Renukaswamy Murder Case में दर्शन को जमानत क्यों नहीं?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
17 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
19 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
20 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
22 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
22 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
23 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines