Govinda-Krushna Got Emotional on TGIKSS: बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच पिछले सात सालों से विवाद चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है। ये विवाद तब शुरू हुआ था जब कृष्णा ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस झगड़े में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी कूद पड़ी थीं और सोशल मीडिया पर सुनीता के साथ उनकी तीखी बहस भी देखने को मिली थी, जिससे ये मामला और भी गरमा गया। लेकिन अब इस विवाद का अंत हो गया है जब गोविंदा और कृष्णा ने कपिल शर्मा के शो में एक-दूसरे को गले लगा लिया। इस दौरान गोविंदा ने कृष्णा के वनवास की असली वजह भी बताई।
कृष्णा ने गोविंदा की पत्नी से मांगी माफी
कपिल शर्मा के शो में हाल ही में गोविंदा और कृष्णा अभिषेक एक साथ नजर आए। इस मौके पर दोनों ने अपने पुराने विवादों के बारे में खुलकर बात की और अपने दिल की बातें शेयर की। गोविंदा ने इस दौरान बताया कि उनका और कृष्णा का झगड़ा किस वजह से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, ‘एक दिन मैं कृष्णा से बहुत नाराज था। मैंने उनसे पूछा, ‘ये कौन से डायलॉग हैं जो तुम लिखवाते हो?’ मेरी पत्नी सुनीता ने मुझसे कहा, ‘पूरी फिल्म इंडस्ट्री ऐसा करती है, तुम कृष्णा से कुछ मत कहो। वो अपना काम कर रहा है और अच्छा पैसा कमा रहा है।’ इसके बाद गोविंदा ने कृष्णा से माफी मांगने के लिए कहा, उन्होंने कहा, ‘तुम उनसे सॉरी कहो, वो तुमसे बहुत प्यार करती हैं।’ कृष्णा ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘मैं भी उनसे प्यार करता हूं। अगर कुछ बात बुरी लगी है तो मैं माफी मांगता हूं।’
गोविंदा-कृष्णा दोनों हो गए इमोशनल
इसके बाद गोविंदा ने कहा कि कृष्णा का ये कहना कि वो ‘वनवास’ पर थे, वो काफी इमोशनल था। गोविंदा ने कहा कि मैंने कभी उन्हें वनवास नहीं दिया था। औरतों की लड़ाई सोचा-समझा प्लान होता है। कृष्णा ने शो के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि मेरा सात साल का वनवास आज खत्म हो गया है। मैं अब गोविंदा के साथ मंच पर खड़ा हूं और ये मेरी जिंदगी के सबसे यादगार पल हैं।’ इस दौरान गोविंदा और कृष्णा दोनों ही काफी इमोशनल हो गए।
गोविंदा ने भांजे से दूर किए गिले-शिकवे
गोविंदा ने आगे कहा, ‘हमारे परिवार में मेरी मां के बाद मेरी बड़ी बहन ही मेरी मां की तरह थी। कृष्णा मेरी उसी बहन के बेटे हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उन्हें अपनी जिंदगी में देखा और उनके साथ अच्छे पल बिताए। हमारे रिश्ते में कभी कोई वनवास नहीं था, बस जीवन के कुछ पल हमें समझने में वक्त लेते हैं।’
इस बातचीत ने न सिर्फ गोविंदा और कृष्णा के बीच का गहरा विवाद खत्म किया, बल्कि उनके रिश्ते को भी और मजबूत कर दिया। इस एपिसोड में दोनों के बीच का प्यार और समझदारी साफ नजर आई। फैंस के लिए ये पल एक काफी यादगार बन गया, क्योंकि उन्होंने इतने सालों बाद दोनों को एक साथ देखकर उन्हें काफी खुशी महसूस हुई।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai के साथ वायरल तस्वीर में शख्स कौन? Abhishek संग तलाक रूमर्स के बीच काम पर लौटीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
56 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines